
लाइव टीवी पर शख्स ने महिला रिपोर्टर से की छेड़छाड़, घटना का VIDEO वायरल, आरोपी हिरासत में
AajTak
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी को कैमरे का भी खौफ नहीं रहा. वो आराम से आता है और रिपोर्टर को छूने लगता है. इसके बाद वो उससे पूछता है कि किस चैनल के लिए काम करती हो.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स को लाइव टीवी पर महिला रिपोर्टर के साथ छेड़छाड़ करते देखा जा सकता है. ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला स्पेन का है. महिला रिपोर्टर लूटपाट की किसी घटना को लेकर उस वक्त जानकारी दे रही थी, तभी पीछे से एक शख्स आया और उसे गलत तरीके से छूने लगा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर स्टेफन सिमानोवित्ज नाम के यूजर ने शेयर किया गया है.
वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने उसके कैप्शन में बताया है कि एक दिन पहले पत्रकार ईसा बालाडो मैड्रिड में रिपोर्टिंग कर रही थीं. तभी पीछे से एक शख्स आया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा. उसने उन्हें पीछे से पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस विभाग ने सिमानोवित्ज के ट्वीट पर रिप्लाई किया. इसमें एक वीडियो अटैच है. जिसमें आरोपी को गिरफ्तार होते देखा जा सकता है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी को कैमरे का भी खौफ नहीं रहा. वो आराम से आता है और रिपोर्टर को छूने लगता है. इसके बाद वो उससे पूछता है कि किस चैनल के लिए काम करती हो.
कंपनी ने जारी किया बयान
कंपनी की तरफ से भी एक बयान जारी किया गया है. इसमें उसने कहा है कि चैनल 'किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या आक्रामकता को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करता है. हम रिपोर्टर ईसा बालाडो का पूरी तरह से समर्थन करते हैं, आज उन्हें जिस असहनीय स्थिति का सामना करना पड़ा है, उसके बाद से उन्हें हमारा पूरा समर्थन है.' इसके साथ ही मंत्री आइरीन मोंटेरो ने भी बालाडो के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया है. उन्होंने कहा, 'बिना सहमति के छूना यौन हिंसा है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










