
लखनऊ की सड़कों पर मना T20 World Cup जीत का जश्न... आतिशबाजी कर मचाया धमाल
AajTak
भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर T20 विश्व कप अपने नाम कर लिया. इसकी खुशी हर भारतीय को हो रही है. विश्वकप की जीत के साथ ही लखनऊ में जमकर आतिशबाजी हुई. बड़ी संख्या में युवा सड़कों पर उतरे और जश्न मनाने लगे. शहर में इस रात दीवाली जैसा नजारा दिखा.
भारत ने टी 20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया. इसके बाद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इसी के चलते उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर देर रात जमकर जश्न मनाया गया, साथ ही आतिशबाजी भी की गई.
लखनऊ के हजरतगंज के अटल चौराहे पर जनसैलाब उमड़ आया. लोग एकत्रित होकर भारी संख्या में जश्न मनाने पहुंचे. आतिशबाजी कर धमाल मचाया. हालांकि इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा. इधर 1090 चौराहे पर भी भारी भीड़ सड़क पर देखने को मिली, जिसके चलते ट्रैफिक जाम हो गया.
यह भी पढ़ें: IND vs SA Final Highlights, T20 World Cup 2024: सूर्यकुमार यादव का कैच... बुमराह-पंड्या-अर्शदीप का ओवर, "IND vs SA Final Highlights, T20 World Cup 2024: सूर्यकुमार यादव का कैच... बुमराह-पंड्या-अर्शदीप का ओवर, वो 5 मौके जब भारतीय टीम ने पलट दी फाइनल की बाजी
क्रिकेट प्रेमियों ने डांस किया. एक व्यक्ति भारतीय क्रिकेटर की तरह कपड़ों में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा था. लखनऊ के चौक में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली. हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक साथ भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने की खुशी मनाई. बच्चियां हाथों में झंडा लेकर लहराते हुए दिखाई दीं.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से भारत की शानदार जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व विजेता बनने की बधाई दी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









