
लंदन में रहकर विराट कोहली कैसे करते हैं मैच की तैयारी? प्रैक्टिस के लिए अपनाते हैं ये ट्रिक
AajTak
विराट कोहली ने रांची की पिच का मिजाज समझने के लिए एक खास तरकीब अपनाई थी. उसी का नतीजा ये रहा की कोहली ने 120 गेंदों पर 135 रनों की पारी खेली. डेल स्टेन ने ये भी खुलासा किया कि आखिर कोहली लंदन में कैसे तैयारी करते हैं.
रांची में रविवार को भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने 135 रनों की पारी खेली और वनडे में अपना रिकॉर्ड 52वां शतक भी जड़ा. एक महीने के ब्रेक के बाद कोहली मैदान पर उतरे थे. लेकिन पहली ही गेंद से जिस तरह वह गेंदबाजों पर हावी हो रहे थे. उसे देखकर साफतौर पर समझा जा सकता है कि विराट कोहली ने कितनी शानदार तैयारी की थी.
ये सवाल हर किसी के मन में है कि आखिर कोहली सीरीज से पहले तैयारी कैसे करते हैं. उनका प्लान क्या होता है. तो आइए आपको इसकी जानकारी देते हैं. 300 से अधिक वनडे खेल चुके कोहली इस सीरीज के लिए रांची जल्दी पहुंचे ताकि पिच का अंदाज़ा लगा सकें, कुछ सत्रों में बल्लेबाजी कर सकें और अपने दिमाग को आने वाली चुनौती के लिए तैयार कर सकें.
क्या बोले विराट कोहली
वनडे में अपना 44वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड लेने के बाद कोहली ने इसे काफी स्पष्ट रूप से कहा. 'मैं पहले भी कह चुका हूं. अगर मैं कहीं पहुंच रहा हूं, तो मैं 120 प्रतिशत के साथ पहुंचूंगा.' कोहली लगभग दो साल से लंदन के नॉटिंग हिल में रह रहे हैं. वह टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं.
कैसे करते हैं 37 की उम्र में तैयारी
एक महीने के अंतरराष्ट्रीय अंतराल के बाद वापसी करते हुए, रांची वनडे के लिए कोहली की योजना सीधी थी. उन्होंने कहा, 'मैं जल्दी आया क्योंकि मैं परिस्थितियों को थोड़ा समझना चाहता था, दिन में दो सत्र और शाम में एक सत्र बल्लेबाजी करना चाहता था, ताकि मेरी तैयारी पूरी हो जाए. मैच से एक दिन पहले मैंने छुट्टी ली क्योंकि मैं 37 का हूं. मुझे रिकवरी का भी ध्यान रखना पड़ता है.'

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











