लंदन पढ़ने गए छात्र मीत पटेल ने दी जान, पेरेंट्स को ऑडियो रिकॉर्ड करके भेजा दर्द भरा अंतिम संदेश, कहा- मुझे माफ कर...
AajTak
आंखों में हजारों सपने लेकर लंदन पढ़ाई करने गए छात्र मीत पटेल ने मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या का रास्ता अपना लिया. अपने पेरेंट्स को रिकॉर्ड ऑडियो में छात्र ने जो बातें कही हैं, वो सुनकर माता-पिता का कलेजा छलनी हो गया.
चाणस्मा तहसील के रणासन गांव के 23 वर्षीय मीत पटेल लंदन में पढ़ाई करने गया था. अचानक उसके पेरेंट्स को ऑडियो मैसेज से पता चला कि उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है. उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. दूर देश सपने संजोकर पढ़ने गए बेटे के बारे में ये खबर सुनकर माता-पिता का कलेजा मुंह को आ गया. बेटे ने आत्महत्या जैसा कदम उठाने से पहले माता-पिता को ऑडियो भेजकर अपनी आपबीती भी बताई है.
मीत पटेल ने अपने अंतिम संदेश के तौर पर भेजे इस ऑडियो में अपने माता-पिता से माफी मांगी है और जिसके बाद आत्महत्या कर ली. ऑडियो में मीत पटेल कह रहा है कि मम्मी-पापा, मुझे माफ कर दीजिए, मैंने आपके 15 लाख बर्बाद कर दिए. ऑडियो के अनुसार वहां मीत पटेल को प्रताड़ित किया जा रहा था जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली. ऑडियो में उसने आखिर में ये भी कहा कि मैं यहां फंस गया हूं, अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं है.
मीत पटेल का पूरा परिवार पाटन की चाणस्मा तहसील में रहता है. पेरेंट्स ने बेटे को पढ़ाई के लिए लंदन भेजा था. बताया जा रहा है कि लंदन जाकर वो किसी तरह की मानसिक प्रताड़ना का शिकार था. वो अपने पेरेंट्स को ये बात इसलिए नहीं बता पा रहा था क्योंकि उसे लगता था कि उन्होंने किस तरह लाखों रुपये का इंतजाम करके मुझे यहां भेजा है.
(अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










