
लंदन की सड़कों पर जिहाद-जिहाद के नारे Israel-Hamas युद्ध का स्याह पहलू है!
AajTak
Israel Hamas war: हमास ने इजरायल पर जब घटक हमला किया तब पूरी दुनिया ने इसकी निंदा की. इस हमले के जवाब में इजरायल की तरफ से गाज़ा में जानकर गोलीबारी हो रही है. लेकिन हैरानी की बात ये है कि लोग लंदन की सड़कों पर इजरायल के खिलाफ ही नारेबाज़ी कर रहे हैं.
Israel Hamas युद्ध के बाद पूरी दुनिया दो हिस्सों में बंट चुकी है. युद्ध में एक धड़ा जहां इजरायल का समर्थन कर रहा है तो वहीं तमाम मुल्क ऐसे भी हैं जो खुलकर फिलिस्तीन का समर्थन कर रहे हैं. लंदन की सड़कें भी फिलिस्तीन समर्थकों से गुलजार हैं जहां इजरायल के खिलाफ जमकर नारे बाजी हो रही है और जिहाद-जिहाद के नारे लग रहे हैं. इस तरह के प्रदर्शन ने लंदन की कानून व्यवस्था को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया. जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आई और इस नारेबाजी के लिए 10 लोगों को हिरासत में लिया है.
अभी बीते दिनों ही लंदन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें हिज़्ब उत-तहरीर द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में भीड़ में मौजूद एक सदस्य 'जिहाद, जिहाद' का नारा लगाते और तमाम बातें करते हुए देखा गया था.
"What is the solution to liberate people from the concentration camp called Palestine?" "Jihad! Jihad! Jihad!" From the Hizb ut Tahrir demonstration pic.twitter.com/Ba5CfkiOsy
मामले के मद्देनजर जो बात सबसे ज्यादा हैरत में डालती है वो है पुलिस का रवैया. हमास से हमदर्दी दिखा रहे कट्टरपंथियों पर एक्शन लेने के बजाए जिस तरह लंदन की पुलिस इस वीडियो पर सफाई पेश कर रही है वो इसलिए भी गंभीर है क्योंकि इससे अलगाववादियों और कट्टरपंथियों के मंसूबों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










