
'रोहित शर्मा टॉस के वक्त सिक्का...', पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर की टॉस फिक्सिंग थ्योरी पर बवाल, अपने ही देश में घिरे
AajTak
World Cup 2023 India Vs New Zealand Semifinal Match: क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत अब तक अजेय रहा है और बुधवार को सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराकर वो फाइनल में पहुंच गया है. भारत का यह बेहतरीन प्रदर्शन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सिकंदर बख्त को रास नहीं आ रहा और वो कॉन्सपिरेसी थ्योरी दिए जा रहे हैं.
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच सेमीफाइनल चरण शुरू होने के साथ बढ़ता जा रहा है लेकिन इसी के साथ नए-नए विवाद भी सामने आ रहे हैं. भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 397 रन बनाकर न्यूजीलैंड की टीम के सामने विशाल लक्ष्य रखा. न्यूजीलैंड की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 327 रन ही बना पाई. भारत की शानदार जीत में विराट कोहली के 117 रनों और मोहम्मद शमी के 7 विकेटों ने बेहद अहम भूमिका निभाई. भारत का टॉस जीतना भी उसके पक्ष में रहा और भारत अब फाइनल में पहुंच चुका है. लेकिन भारत की ये उपलब्धि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सिकंदर बख्त को रास नहीं आ रही है. उन्होंने भारत पर टॉस फिक्सिंग का आरोप लगा दिया है.
सिकंदर बख्त ने कहा है कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा टॉस करते वक्त सिक्का इतना दूर उछालते हैं कि विरोधी टीम देख ही नहीं पाती.
सिकंदर बख्त ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल के एक कार्यक्रम में कहा, 'क्या मैं एक कॉन्स्पिरेसी थ्योरी बता सकता हूं? जब रोहित शर्मा टॉस के समय सिक्का उछालते हैं तो दूर फेंकते हैं और दूसरी टीम का कप्तान कभी जाकर नहीं देखता कि टॉस ठीक बताया गया है या नहीं.'
बेबुनियाद थ्योरी देकर अपने ही देश में घिरे बख्त
बख्त की इस कॉन्सपिरेसी थ्योरी पर पाकिस्तान के ही कई पूर्व क्रिकेटर उन्हें निशाने पर ले रहे हैं. वसीम अकरम और शोएब मलिक ने हैरानी जताते हुए कहा है कि बख्त इस तरह के बेबुनियाद कॉन्सपिरेसी थ्योरी कैसे दे सकते हैं.
वसीम अकरम ने एक फैन के सवाल पर कहा, 'यह कौन तय करता है कि सिक्का कहां गिरना चाहिए? यह सिर्फ स्पॉन्सरशिप के लिए है. मुझे उनके बयान से शर्मिंदगी महसूस हो रही है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









