
रोजाना रखें इन 8 बातों का ध्यान, बढ़ जाएगी आपकी उम्र, रहेंगे स्वस्थ
AajTak
आप कितने साल जिएंगे, ये बात अक्सर आपकी लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है. लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने से आप अपनी उम्र को बढ़ा सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाने से आप ज्यादा जी सकते हैं.
आप कितने साल जिएंगे, वह अक्सर जेनेटिक, पर्यावरण और आपकी लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है. कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने से व्यक्ति की जीवन जीने की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करने से आप लंबा जी सकते हैं. आइए जानते हैं उन सभी चीजों के बारे में -
बैलेंस और हेल्दी डाइट- पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाने से जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज,लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट शामिल हैं, ओवरऑल हेल्थ पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं और इससे आपकी उम्र भी बढ़ सकती है.
फिजिकल एक्टिविटीज- रोजाना एक्सरसाइज करना आपकी हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होता है. इससे इम्यून सिस्टम सही से काम करता है और आपका ओवरऑल स्वास्थ्य ठीक रहता है.
हेल्दी वेट मेंटेन करना- मोटापे की वजह से सेहत से संबंधित कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इससे व्यक्ति की उम्र पर भी असर पड़ता है. ऐसे में जरूरी है कि आप सही डाइट लें और एक्सरसाइज करें ताकि वजन को मेंटेन रखा जा सके.
भरपूर नींद- खराब नींद का पैटर्न कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा होता है. रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लेना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है. इससे आपके ज्यादा जीने के चांसेस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं.
स्ट्रेस- स्ट्रेस का आपकी सेहत के साथ-साथ उम्र पर भी काफी बुरा असर पड़ता है. स्ट्रेस की वजह से आपको कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में जरूरी है कि आप स्ट्रेस को कंट्रोल करने की कोशिश करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










