
रेस में इतना धीमे दौड़ी खिलाड़ी, शर्मिंदा हुआ देश, मांगी माफी, देखें Video
AajTak
चीन में आयोजित हो रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में सोमालिया ने कथित तौर पर एक नौसिखिया स्प्रिंटर को भेज दिया. जिसने 100 मीटर की दौड़ में विजेता से लगभग दोगुना समय लिया. इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद सोमालिया के खेल मंत्री को माफी भी मांगनी पड़ी. हालांकि, इसके बावजूद सोमालिया के लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है.
चीन में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जा रहा है. इसी गेम्स में सोमालिया के एक खिलाड़ी के नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है कि देश को माफी मांगनी पड़ी है. इसके अलावा वहां के नागरिकों की ओर से अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की गई है.
दरअसल, चीन में 28 अगस्त से 8 सितंबर तक आयोजित हो रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में सोमालिया ने एक नौसिखिया 100 मीटर स्प्रिंटर (धावक) नसरा अबुबकर अली को मैदान में उतार दिया. इस नौसिखिये स्प्रिंटर ने विजेता से लगभग दोगुना समय लिया. इसके बाद से ही सोमालिया में खेल अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की जाने लगी.
इसके बाद सोमालिया के खेल मंत्री मोहम्मद बर्रे मोहमूद ने नसरा अबुबकर अली को इस गेम्स में देश की ओर से प्रतिनिधित्वकर्ता चुने जाने के लिए देश से माफी मांगी है. रिपोर्ट के मुताबिक, नसरा अबुबकर अली को उच्च स्तरीय किसी भी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अनुभव नहीं था.
सोमालिया के खेल मंत्री ने इसे शर्मनाक बताया
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के एक वीडियो में दिखता है कि सोमालियन एथलीट नसरा अबुबकर अली जल्द ही शॉट (गेम्स) से बाहर हो जाती हैं. और बाद में हंसते-हंसते उस दौड़ को पूरा करती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अबुबकर ने 100 मीटर दौड़ को 21.81 सेकेंड में पूरा किया. जो विजेता को लगे समय से पूरे 10 सेकेंड ज्यादा है.
सोमालिया के खेल मंत्री मोहम्मद बर्रे मोहमूद ने इस घटना को शर्मनाक बताया है. उन्होंने कहा, "आज जो (चीन में) हुआ. वह सोमाली लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करता था. हम इसके लिए सोमाली लोगों से माफी मांगते हैं."

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









