
रेस्टोरेंट में खाने पहुंचा ये करोड़पति, महिला वेटर को दिया 8 लाख का तोहफा!
AajTak
महिला वेटर को अचानक लाखों रुपए की टिप मिल गई. इसके बाद उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा. महिला वेटर ने इस टिप को सहकर्मियों के बीच बांट दिया. बताया जा रहा है कि जिसने महिला वेटर को इतनी बड़ी टिप दी, वे क्रिप्टो बिजनेसमैन हैं. महिला वेटर ने एक वीडियो में अपनी स्टोरी शेयर की है.
एक महिला वेटर उस समय हैरान रह गई, जब रेस्टोरेंट में खाना खाने आए एक करोड़पति ने उसे लाखों रुपये टिप के रूप में दिए. एकबारगी को तो महिला वेटर को विश्वास नहीं हुआ. दरअसल, महिला वेटर को 8 लाख रुपए से ज्यादा की टिप मिली. यह देख उसके आंसू छलक पड़े. महिला अब विदेश में छुट्टियां मनाने को लेकर प्लानिंग कर रही है.
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में स्थित रेस्टोरेंट में काम करने वाली लॉरेन ने एक 7 News से बातचीत में आपबीती शेयर की. लॉरेन ने कहा- मुझे अब भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि लाखों रुपए की टिप मिली है.
लॉरेन यूनिवर्सिटी स्टूडेंट हैं. लॉरेन ने टिप वाला बिल अब भी संभाल कर रखा है. बिल में दिख रहा है कि 42 हजार रुपए कीमत का खाना लिया गया, और 8 लाख रुपए से ज्यादा की टिप दी.
लॉरेन ने 8 लाख रुपए की टिप के अनुभव को विस्तार से बताया. लॉरेन ने कहा-रेस्टोरेंट में शनिवार को वह चार लोगों को खाना सर्व रही थीं. कुछ देर बाद इन लोगों को 42 हजार रुपए का बिल दिया. इनमें से एक शख्स ने 8 लाख रुपए टिप के तौर जोड़ने के लिए कहा. यह सुनकर मैं चकरा गईं.
रेस्टोरेंट में मौजूद एक और महिला वेटर चार्लोट क्रो ने कहा- लॉरेन मेरे पास आईं और वह रो रही थीं. वह पूछ रही थी कि मैं क्या करुं? मैंने कोई गलती तो नहीं कर दी.
लॉरेन ने 8 लाख रुपए की टिप के बार में रेस्टोरेंट के मैनेजर को भी जानकारी दी. लॉरेन ने इस दौरान मैनेजर से यह बात भी पूछी- क्या ये टिप लेने की अनुमति है? लॉरेन ने 7 news से बात करते हुए कहा कि इतनी बड़ी टिप मिलने के बाद वह काफी खुश हैं. उन्हें काफी अच्छा लग रहा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










