
रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर युवक ले रहा था सेल्फी, तभी आ गई ट्रेन, मौके पर ही दर्दनाक मौत
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में 24 वर्षीय युवक ट्रेन के सामने सेल्फी लेने के दौरान हादसे का शिकार हो गया. तेज रफ्तार कोयना एक्सप्रेस को नजरअंदाज कर उसने रेलवे ट्रैक पर सेल्फी ली, लेकिन अगले ही पल वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 24 वर्षीय युवक चलती ट्रेन के सामने सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान गंवा बैठा. यह हादसा अंबरनाथ और बदलापुर रेलवे स्टेशनों के बीच एक फ्लाईओवर के नीचे हुआ. पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
एजेंसी के अनुसार, ठाणे के अंबरनाथ इलाके में अपने रिश्तेदारों से मिलने आया पश्चिम बंगाल का रहने वाला 24 वर्षीय साहिर अली रेलवे ट्रैक के पास गया था. वहां सभी ने ग्रुप फोटो ली, फिर सेल्फी लेने लगे. इसी दौरान साहिर अली ने रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर सेल्फी लेना शुरू कर दिया. उसी वक्त पीछे से तेज रफ्तार में ट्रेन आ रही थी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साहिर अली जैसे ही सेल्फी ले रहा था, तभी कोयना एक्सप्रेस तेज गति से आ गई. ट्रेन का हॉर्न और अन्य लोगों की चेतावनी के बावजूद साहिर खुद को संभाल नहीं सका और ट्रेन की चपेट में आ गया. मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: Alwar: ट्रेन की चपेट में आने से दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकले थे
हादसे की जानकारी मिलते ही कल्याण रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है.
प्रशासन ने लोगों से कहा है कि रेलवे ट्रैक पर कोई भी न जाए. रेलवे प्रशासन लगातार लोगों को ट्रैक पर न जाने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है. प्रशासन ने लोगों को आगाह किया है कि किसी भी स्थिति में रेलवे ट्रैक पर जाना और वहां फोटो खिंचवाना खतरनाक है और इससे बचें.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







