
रूस-यूक्रेन युद्ध की आड़ में महिला ने किया 60 मिलियन पाउंड का Scam!
AajTak
रूस की एक महिला ने लोगों को बेवकूफ बनाकर 60 मिलियन पाउंड का स्कैम किया है. उसने कथित तौर पर ये पैसा यूक्रेन की सेना को भेजा. गिरफ्तार होने के बाद उसने कहा कि वो रूस की सेना को पैसा देने वाली थी.
एक महिला ने रूस-यूक्रेन युद्ध की आड़ में लोगों को बेवकूफ बनाकर 60 मिलियन पाउंड का स्कैम कर लिया है. ये महिला रूस की क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडर है. उस पर आरोप है कि उसने यूक्रेन की सेना को कैश दिया है. इसका नाम वेलेरिया फेड्याकिना है. उसे 'क्वीन ऑफ क्रिप्टो' भी कहा जाता है. सबसे पहले उसे 15 सितंबर को पिरामिड स्कीम को लेकर संदेह पैदा होने के बाद गिरफ्तार किया गया था. वेलेरिया की जान पहचान के लोगों ने बताया कि उन्हें 70 मिलियन डॉलर का निवेश करने के लिए बेवकूफ बनाया गया था.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, 28 साल की वेलेरिया को बिटममा के नाम से भी जाना जाता है. उसने कथित तौर पर पीड़ितों का पैसा क्रिप्टो के तौर पर दुबई भेजा, ताकि बैंकिंग प्रतिबंधों से बचा जा सके. क्लाइंट्स का दावा है कि उसने इन्हें कैश पर एक फीसदी बोनस देने का वादा किया था. हालांकि पैसा मिलते ही वो गायब हो गई. रूसी अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार करने के बाद दावा किया कि वेलेरिया ने ये पैसा रूस के खिलाफ जंग में मदद के लिए यूक्रेन की सेना को भेजा है. यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग को 600 से ज्यादा दिन हो गए हैं.
रूस की पुलिस ने वेलेरिया को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. वो यहां से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भागने की कोशिश कर रही थी. हालांकि उसने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, उसने अधिकारियों से बात करते हुए कहा है कि वो यूक्रेन पर रूस के हमले का समर्थन करती है. उसने ये भी दावा किया कि वो रूसी सेना को पैसा डोनेट करने के लिए तैयार थी. वेलेरिया का कहना है कि उसके खिलाफ साजिश रची गई है. अब इस मामले में 15 नवंबर को मास्को की अदालत में सुनवाई होगी. उसे तब तक हिरासत में रखा जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










