
रिलीज से पहले देखनी है 'धुरंधर 2'? तो 18 मार्च को करना होगा ये काम
ABP News
Watch Dhurandhar 2 Before Release: फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इस फिल्म को रिलीज होने से एक दिन पहले भी देख सकते हैं. आइये बताते हैं कैसे.
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म क इंतजार दर्शखों को बड़ी ही बेसब्री से है. फिल्म के पहले पार्ट 'धुरंधर' की सफलता को देखते हुए इस पार्ट का अब बड़ी ही बेसब्री इंतजार किया जा रहा है. तो ये इंतजार कुछ दिनों में खत्म भी होने ही वाला है. वैसे तो फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है लेकिन आप इस फिल्म को एक दिन पहले भी देख सकते हैं. आइये बताते हैं कैसे.
18 मार्च को देख पाएंगे 'धुरंधर 2'दरअसल हाल ही में बॉलीवुड हंगामा से फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने बात की है. इस बातचीत में सोर्स ने बताया है कि फिल्म वैसे तो गुरुवार 19 मार्च को रिलीज हो रही है लेकिन आप फिल्म को बुधवार 18 मार्च को भी देख सकते हैं. सोर्स ने बताया, 'धुरंधर: द रिवेंज गुरुवार 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. ताजा डेवलपमेंट के मुताबिक फिल्म के पेड प्रिव्यूज 18 मार्च, बुधवार को देख सकते हैं.'
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












