
राहुल द्रविड़ कोच पद से हटे या हटाए गए? एबी डिविलियर्स ने राजस्थान टीम ऑनर पर उठाए सवाल
AajTak
आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने दावा किया कि जब राहुल द्रविड़ ने फ्रेंचाइजी की तरफ से दिए गए बड़े पद के ऑफर को ठुकरा दिया तो उन्हें हेड कोच के पोजीशन से भी हटा दिया गया होगा. डिविलियर्स ने कहा कि भविष्य में जब उनसे इस बारे में बातचीत होगी तो सच जरूर बाहर आएगा.
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स (RR) का साथ छोड़ दिया है. आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स और राहुल द्रविड़ के रास्ते अलग हो गए. महज एक सीजन बाद ही द्रविड़ का कोच पद से हटना सबको चौंका रहा है. हालांकि फ्रेंचाइजी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी.
फ्रेंचाइजी ने ये भी बताया कि वो द्रविड़ को एक बड़े पद का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. इसी बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने इस पूरे मामले पर अपनी राय दी है. उनका कहना है कि द्रविड़ का बाहर होना शायद उनकी खुद की मर्जी नहीं बल्कि फ्रेंचाइजी का फैसला था.
क्यों टूटा राजस्थान-द्रविड़ रिश्ता? टीम इंडिया को अपनी कोचिंग में टी20 विश्व कप 2024 जिताने वाले राहुल द्रविड़ से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन राजस्थान का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन बेहद खराब रहा. यह टीम अंकतालिका में 9वें स्थान पर रही. खराब नीलामी रणनीति, अस्थिर टीम चयन और संजू सैमसन की इंजरी के चलते राजस्थान के लिए पिछला सीजन बिगड़ गया.
एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'जैसे फुटबॉल लीग में होता है, नतीजे नहीं मिलने पर कोच पर दबाव बढ़ता है और आखिरकार मालिक ही फैसला लेते हैं.' उन्होंने कहा कि द्रविड़ ने एक बड़े ऑफर को ठुकराया और यही संकेत मिल रहा है कि उन्हें हेड कोच की भूमिका से भी हटाया गया.
यह भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ ने अचानक क्यों छोड़ी राजस्थान रॉयल्स टीम? कहीं ये तो बड़ी वजह नहीं
नीलामी में कहां हुई गलती? एबी डिविलियर्स ने राजस्थान रॉयल्स की नीलामी रणनीति पर भी सवाल उठाए. टीम ने जोस बटलर, युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों को रिलीज कर दिया. इससे टीम का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया. कप्तान संजू सैमसन की गैरमौजूदगी ने हालात और खराब कर दिए. डिविलियर्स का मानना है कि इतने बड़े पैमाने पर बदलाव करना भारी भूल साबित हुआ.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










