
राष्ट्रपति चुनाव से पहले US सीक्रेट सर्विस से सुरक्षा क्यों मांग रहीं भारतवंशी निक्की हेली?
AajTak
निक्की हेली का कहना है कि मुझे जो करना है, वह करने से मुझे रोका नहीं जा सकता. लेकिन मेरा मानना है कि जब आप कुछ बड़ा करते हैं तो आपको धमकियां मिलती हैं. यह वास्तविकता है. लेकिन इससे मुझे रोका नहीं जा सकता.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के प्रबल दावेदारों में से एक निक्की हेली (Nikki Haley) ने अमेरिकी सीक्रेट सर्विस से सुरक्षा मांगी है. निक्की का कहना है कि उन्हें मिल रही धमकियों के मद्देनजर सुरक्षा की सख्त जरूरत है.
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्हें किस तरह की धमकियां मिल रही हैं. लेकिन कहा जा रहा है कि निक्की को पूर्व में दो मौकों पर 30 दिसंबर और एक जनवरी को धमकियां दी गई थीं.
'मुझे रोका नहीं जा सकता'
निक्की हेली ने कहा कि मुझे जो करना है, वह करने से मुझे रोका नहीं जा सकता. लेकिन मेरा मानना है कि जब आप कुछ बड़ा करते हैं तो आपको धमकियां मिलती हैं. यह वास्तविकता है. लेकिन इससे मुझे रोका नहीं जा सकता.
हाल के दिनों में यूक्रेन को अतिरिक्त सहायता मुहैया कराने के हेली के समर्थन की वजह से उनका विरोध हो रहा है. साउथ कैरोलिना में उनके प्रचार के दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बता दें कि निक्की साउथ कैरोलिना की गवर्नर रह चुकी हैं.
कैसे मिलती है सीक्रेट सर्विस से सुरक्षा?

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









