
राशिद खान से छिनेगी कप्तानी? टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के प्रदर्शन से बढ़ा गुस्सा
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड टीम में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है. कोचिंग स्टाफ बदला जा चुका है और कप्तानी को लेकर भी मंथन जारी है. टीम जल्द ही श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलेगी और जून में भारत दौरे पर जाएगी.
अफगानिस्तान की टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद अब बड़े बदलावों की तैयारी में है. टीम से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह सुपर-8 में जगह नहीं बना सकी. खासकर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका से मिली हार टीम पर भारी पड़ी.
कप्तान राशिद खान की अगुवाई में टीम ने कुछ मैचों में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन अहम मौकों पर लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी. अब कप्तानी और टीम कॉम्बिनेशन को लेकर सवाल उठ रहे हैं. राशिद खान दुनिया के बेहतरीन टी20 गेंदबाजों में गिने जाते हैं, लेकिन रणनीति और फैसलों को लेकर बोर्ड समीक्षा कर रहा है.
राशिद खान पर गिर सकती है गाज
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के चीफ एग्जीक्यूटिव नसीब खान ने साफ किया है कि टीम के अंदर बदलावों पर चर्चा चल रही है. उन्होंने कहा कि अगर भविष्य के लिए टीम बनानी है तो बदलाव जरूरी हैं. बोर्ड ने पहले ही हेड कोच, बैटिंग कोच और ट्रेनर बदल दिए हैं. हालांकि कप्तान को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है.
यह भी पढ़ें: 'रिंकू सिंह अकेले नहीं..', गौतम गंभीर ने टीम हडल में दिया हौसला, बोले- टीम हमेशा साथ
टीम ने हाल ही में अनुभवी कोच रिचर्ड पाइबस को नई जिम्मेदारी दी है. वह पहले पाकिस्तान को 1999 वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचा चुके हैं. उन्होंने जोनाथन ट्रॉट की जगह ली है, जिनका कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया.

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












