
रामलला के सिपाही-5: श्रीराम के लिए कोर्ट में पहाड़ बन गए ये वकील, इंदिरा से मोदी तक हर PM की रहे जरूरत
AajTak
इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकार में अटॉर्नी जनरल रहे. मनमोहन सरकार उन्हें पद्म विभूषण देती है. मोदी सरकार में रामकाज के लिए 92 वर्ष की उम्र में कोर्ट की लंबी-लंबी कार्यवाही में भाग लिया.
बात उस समय की है जब सुप्रीम कोर्ट में रामजन्भूमि विवाद पर जोरदार बहस शुरू हो चुकी थी. रामलला विराजमान की ओर अपने तर्कों को ऱखने वाले वकील की उम्र 92 साल की हो चुकी थी. इस बुजुर्ग को देखकर संविधान पीठ के 5 जजों ने एक सुर में कहा कि आप चाहें तो बैठकर अपने तर्कों को रख सकते हैं, सुप्रीम कोर्ट आपको इसके लिए इजाजत देता है. पर इस बुजुर्ग वकील को राम काज बिन मोहे कहां बिश्राम वाली तुलसीदास की लिखी सूक्ति याद आ रही थी.
वकील साहब ने जजों के प्रस्ताव को विनम्रतापूर्वक मना कर दिया. कोर्ट की लंबी, उबाऊ और थका देने वाली बहसों के समय घंटों खड़़ा रहकर गुजारे और इतिहास रच दिया. न्याय की दुनिया में बार के पितामह की संज्ञा पा चुके इस बुजुर्ग का नाम केशव अयंगर परासरन है. जो अयोध्या विवाद में रामलला के पक्ष में फैसला आने के बाद किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. लोग इन्हें राम के हनुमान की संज्ञा दे चुके हैं.
केशव अयंगर परासरन वह शख्स हैं जो देश की हर सरकारों के लिए प्रिय रहे हैं. राजनीतिक रूप से, परासरन की 1970 के दशक से लगभग हर सरकार को तलाश रहती है. इसके बावजूद कि वे राजनीतिक नेतृत्व से अपनी असहमति को खुलेआम प्रकट करते रहे हैं. अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में उन्हें पद्मभूषण मिलता है. मनमोहन सरकार उन्हें पद्मविभूषण देती है.
इससे पहले इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकार के समय अटॉर्नी जनरल होते हैं. सत्य की रक्षा के लिए एक मसले पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अपना इस्तीफा देने की पेशकश करते हैं. फिर भी इंदिरा गांधी उनको पनिशमेंट की बजाय प्रोमोट करती हैं. उनके अदालती भाषण अक्सर हिंदू धर्मग्रंथों पर व्याख्यान जैसे होते हैं. शायद इसी लिए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश और मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजय किशन कौल ने उन्हें "अपने धर्म से समझौता किए बिना कानून में उनके योगदान के लिए भारतीय बार का पितामह" कहा.
कांग्रेस सरकारों के साथ लंबे जुड़ाव का नहीं पड़ा असर
जब हम परासरन के करियर पर नजर डालते हैं तो देखते हैं कि वह जनता से चुनी गई हर सरकार के प्रिय रहे हैं. हालांकि कांग्रेस सरकारों के दौरान उन्होंने देश की कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है. 9 अक्टूबर 1927 को जन्मे परासरन ने 1976 और 1977 के बीच तमिलनाडु के सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य किया. 1983 से 1989 के बीच भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में कार्यरत रहे.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







