
'रातभर थाने में बैठा के रखूंगा...', Delhi Metro में सीट को लेकर बुजुर्ग से भिड़ा शख्स
AajTak
इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स मेट्रो ट्रेन में बैठे शख्स से संभवत: सीट को लेकर भिड़ गया है. इस दौरान दोनों के बीच अच्छी खासी बहस और गाली गलौच होता है.
डीएमआरसी की लगातार चेतावनी के बावजूद दिल्ली मेट्रो में नाच- गाना, लड़ाई- झगड़ा और बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहे. बीते दिनों कई ऐसे वीडियो आए जिसमें कोई मेट्रो में अश्लीलता करता दिखा तो कोई रील्स बनाने के लिए फालतू हरकतें करता. कई बार सीट को लेकर भी झगड़े होते हैं. ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है.
वायरल हुए ताजा वीडियो में एक शख्स मेट्रो ट्रेन में बैठे शख्स से संभवत: सीट को लेकर भिड़ गया है. बुजुर्ग व्यक्ति बुरी तरह झगड़ रहा है और गुस्से में आ गया है. वह युवक से कहता है- तुम काहे पकर- पकर कर रहे हो, तुम हो क्या? इसपर युवक कहता है- मैं तो एक तिनका हूं लेकिन ये तिनका तुम्हें परेशान कर देगा.
इसपर बुजुर्ग पांव से जूता निकालकर मारने के इशारा करता है तो युवक कहता है- ऐसा है अंकल रातभर थाने में बैठाकर रखूंगा.इसके बाद बुजुर्ग लड़ने के लिए खड़ा हो जाता है और फिर कहता है - तू मुझे थाने में बैठा कर रखेगा? तुझे में थाने में डाल दूंगा. इस दौरान दोनों के बीच गाली गलौच भी होता है.
लोग दोनों के झगड़े को किसी तरह से रोकते हैं. घटना के वीडियो को ट्विटर पर @gharkakalesh नाम की आईडी से शेयर किया गया है. इसपर लोग ढेरों कमेंट कर रहे हैं.
बता दें कि मेट्रो में झगड़ा का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे केस आते रहे हैं. बीते माह वायरल हुए एक वीडियो में दो महिलाओं के बीच संभवत: सीट को लेकर बहस हो गई. ये बहस इतनी बढ़ी की मार कुटाई तक आ गई. एक ने दूसरी को बहस के बीच धक्का दिया तो उसने जवाब में पहली लड़की के सिर पर थप्पड़ जड़ा और टांग अड़ाकर गिराने की कोशिश की. वीडियो में अजीब ये है कि दोनों में से किसी को भी पास खड़ी भीड़ रोकने की कोशिश नहीं कर रही बल्कि सभी लोग उनका वीडियो बना रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










