
राज्यसभा चुनाव: मॉक पोलिंग में बीजेपी के छह विधायकों ने डाला गलत वोट, आज कांग्रेस MLA शिफ्ट किए जाएंगे जयपुर
AajTak
कांग्रेस और समर्थक विधायकों को दोपहर बाद प्लेन से जयपुर शिफ्ट किया जाएगा. इसके लिए दिल्ली से बड़ा प्लेन मंगाया गया है. ये दो जून से ही उदयपुर में बाड़ेबंदी में हैं.
कांग्रेस विधायकों की बाड़ेबंदी के बीच उदयपुर के ताज अरावली रिजॉर्ट में गुरुवार सुबह 10 बजे से मॉक पोलिंग हो रही है. यहां कांग्रेस विधायकों को वोट देने की प्रैक्टिस कराई जा रही है. उसके बाद कांग्रेस और समर्थक विधायकों को दोपहर बाद प्लेन से जयपुर शिफ्ट किया जाएगा.
इसके लिए दिल्ली से बड़ा प्लेन मंगाया गया है. ये दो जून से ही उदयपुर में बाड़ेबंदी में हैं. कांग्रेस विधायकों को उदयपुर से स्पेशल प्लेन के जरिए जयपुर एयरपोर्ट लाने के बाद यहां से सीधे दिल्ली रोड के लीला पैलेस होटल में शिफ्ट किया जाएगा. इसी होटल से शुक्रवार को सीधे विधानसभा पहुंचेंगे.
उधर, बीजेपी ने बुधवार को मॉक पोलिंग किया जिसमें 6 विधायकों ने गलत वोट डाल दिए. शाम को उन 6 विधायकों को वापस पोलिंग कराई गई जिसमें से दो ने फिर से गलत वोट डाल दिया. इसमें जोधपुर की 6 बार की विधायक सुर्यकांता व्यास भी शामिल हैं. आज फिर से इन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी.
बीजेपी खेमे में अबतक नहीं पहुंचीं धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाहा को आज लाने की कोशिश हो रही है. पिछली बार के राज्यसभा चुनाव में भी बीजेपी की शोभा नाम की विधायक ने गलत वोट डाल दिया था. बीजेपी विधायक कल सुबह देवी रत्न होटल से विधानसभा पहुंचेंगे.
मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के दोनों विधायक होटल नहीं गए हैं, मगर कांग्रेस को वोट देंगे. बीटीपी के तीनों विधायक पार्टी के व्हीप के खिलाफ कांग्रेस को वोट डालेंगे और उदयपुर से कांग्रेस विधायकों के साथ विमान से आएंगे. निर्दलीय विधायक बलजीत यादव अपने क्षेत्र बहरोड में हैं और होटल जाने से मना कर दिया है वो अपना फैसला कल बताएंगे. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीनों विधायक सुभाष चंद्रा को वोट देंगे. ये तीनों अपने घर से सीधे विधानसभा आएंगे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








