
राजस्थान: थाने में हुई महिला कांस्टेबल की बिंदौरी की रस्म, घोड़ी पर भी बैठाया गया
AajTak
कांस्टेबल सोनिया की शादी 26 अप्रैल को होनी है. थाने के सभी कर्मचारियों ने परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए बिनौरी की रस्म निभाईं. महिला कांस्टेबल ने विवाह के मंगल गीत गाए. दुल्हन सोनिया को घोड़ी पर भी बैठाया गया.
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को बदलकर रख दिया है. महामारी ने लोगों के खाने, घूमने से लेकर शादी, त्योहार मनाने का तरीका सब बदल गया है. इस बीच राजस्थान की महिला कांस्टेबल की बिंदौरी की रस्म थाने में हुई. इस दौरान गीत बाजों के साथ दुल्हन को ढेर सारी शुभकामनाएं दी गईं. महिला पुलिस कांस्टेबल सोनिया की शादी 26 अप्रैल यानी आज है. कोरोना महामारी के चलते थाने का स्टाफ शादी में शामिल नहीं हो सकता. दुल्हन घोड़ी पर बैठी रही और पुलिस थाना मंगलगीतों से गूंज उठा. (इनपुट- अशोक शेखावत) असलवास निवासी महिला कांस्टेबल सोनिया की शादी 26 अप्रैल यानी आज है. थाने के सभी कर्मचारियों ने परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए बिनौरी की रस्म निभाई. महिला कांस्टेबल ने विवाह के मंगल गीत गाए. दुल्हन सोनिया को घोड़ी पर भी बैठाया गया और कोरोना नियम के तहत बिनौरी बिना बैंड बाजे के साथ साधारण समारोह हुआ. राजस्थान में शादी के दौरान बिंदौरी रस्म का बड़ा महत्व है, यह शादी से पहले की जाती है, इसमें दुल्हन घोड़ी पर चढ़कर थोड़ी दूर तक जाती है. इस रस्म के दौरान मंगलगीत गाए जाते हैं और जमकर नाचते हैं. लेकिन कोरोना की वजह से इस रस्म को बेहद ही सादगी से पूरा किया गया.More Related News

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.












