
राजस्थान: एक और साधु ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
AajTak
राजस्थान में जालोर के राजपुरा गांव में एक साधु ने आत्महत्या कर ली है. घटना इलाके के सुंधा माता मंदिर की तलहटी के पास एक आश्रम की है. ये मामला आश्रम के पास की जमीन से जुड़ा है. साधु ने अपने सुसाइड नोट में विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मौके से इसकी बरामदगी के बाद पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है.
राजस्थान (Rajasthan) के जालोर जिले में रविनाथ (Saint Ravinath) नाम के 60 वर्षीय साधु ने पेड़ से लटककर आत्महत्या (Suicide) कर ली. आत्महत्या के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है. आश्रम के संतों ने भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी पर साधु को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.
साधु ने आत्महत्या गुरुवार को मध्य रात्रि में की. उसके पास एक एक सुसाइड नोट भी मिला है. 'आजतक' ने इस सुसाइड नोट को देखा है. इसमें साधु ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सुसाइड नोट से पता चलता है कि रविनाथ थोड़े बहुत ही पढ़े-लिखे थे. अपने नोट में उन्होंने बीजेपी विधायक के साथ जमीन विवाद का जिक्र किया है. उन्होंने यह भी अपील की कि उनके शव का पोस्टमॉर्टम नहीं किया जाए. वहीं, पुलिस पर सुसाइड नोट छिपाने का आरोप लगाते हुए संतों ने पेड़ पर लटके साधु के शव को उठाने से इनकार कर दिया. मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी उन्हें समझाने की कोशिश करते रहे.
पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट
बता दें कि घटना जालोर के राजपुरा गांव में सुंधा माता मंदिर की तलहटी के पास एक आश्रम की है. पुलिस ने बताया कि गुरुवार की देर रात आश्रम के रविनाथ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला आश्रम के पास की जमीन से जुड़ा है. पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.
पुलिस के अनुसार विधायक पूराराम के पास आश्रम के पीछे की जमीन है, लेकिन प्रवेश का कोई रास्ता नहीं था. इस पर आश्रम से रास्ता निकालने को लेकर विवाद हो गया. तीन दिन पहले विधायक ने अपने आदमियों को आश्रम में गड्ढा खोदने के लिए भेजा था. उसके आदमियों ने आश्रम के पास कुछ खुदाई भी की जिससे रविनाथ परेशान हो गए थे.
साधु की आत्महत्या की खबर मिलते ही आश्रम में साधु-संतों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों के गुस्से को देखते हुए जसवंतपुरा, रानीवाड़ा और भीनमाल थाने से पुलिस को बुलाकर मौके पर तैनात कर दिया गया है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






