
रांची वनडे में जीत के बाद भी खली मोहम्मद शमी की कमी? पूर्व दिग्गज ने सेलेक्टर्स को घेरा
AajTak
मोहम्मद कैफ ने सवाल उठाया कि चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन और हालिया रणजी फॉर्म के बावजूद मोहम्मद शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में टीम में क्यों नहीं हैं. उनका मानना है कि रांची की फ्लैट पिच पर शमी बेहद असरदार होते और युवा तेज़ गेंदबाज़ हर्षित, अर्शदीप और प्रसिद्ध उनकी मौजूदगी से सीख पाते.
मोहम्मद कैफ ने कहा कि रांची में जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद शमी की भारतीय टीम में वापसी न देखकर वह हैरान थे. इस साल की शुरुआत में भारत की विजयी चैंपियंस ट्रॉफी मुहिम में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद शमी खुद को टीम से बाहर पाते आए हैं. जबकि घरेलू मुकाबलों में शमी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है.
भारत दक्षिण अफ्रीका सीरीज़ में एक युवा तेज़ आक्रमण के साथ उतरा, जिसमें हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ही विकल्प थे क्योंकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को सीरीज़ के लिए आराम दिया गया था.
यह भी पढ़ें: 10 विकेट के लिए 151 ओवर की बॉलिंग, बैटिंग भी फुस्स... फिर भी शमी-सरफराज को मौका क्यों नहीं?
तीनों ने मिलकर 27.2 ओवर में छह विकेट जरूर लिए, लेकिन सभी की इकॉनमी रेट 6.4 से ऊपर रही. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कैफ ने कहा कि रांची की फ्लैट पिच पर शमी बेहद प्रभावी होते.
क्या बोले मोहम्मद कैफ
पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि हर्षित, प्रसिद्ध और अर्शदीप शमी की मौजूदगी से काफी कुछ सीख सकते हैं. कैफ ने कहा, 'सवाल बिल्कुल सही है. पिच कैसी भी हो, शमी जैसे गेंदबाज़ के लिए इससे फर्क नहीं पड़ता. उनके पास इतनी क्लास है कि फ्लैट पिचों पर भी विकेट निकाल लेते हैं. मुझे नहीं पता कि वह अभी भी क्यों नहीं खेल रहे हैं, क्योंकि बुमराह और सिराज को आराम दिया गया है. युवा तेज़ गेंदबाज़ों को भी उनकी मौजूदगी से फायदा होता.'

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











