
रणवीर सिंह vs अर्जुन रामपाल से रणबीर कपूर vs यश तक, इस साल स्क्रीन पर आपस में भिड़ेंगे ये हीरो और विलेन
ABP News
Upcoming Bollywood Clashes 2026: साल 2026 में सिनेमा और ओटीटी पर हीरो vs विलेन की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. अभिषेक बनर्जी vs माधवन से लेकर रणबीर कपूर vs यश जैसे कई बड़े सितारे आमने-सामने नजर आएंगे.
सिनेमा प्रेमियों के लिए यह साल किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला है. बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक, हर जगह हीरो और विलेन की ऐसी भिड़ंत देखने को मिलेगी, जो सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि एक असली जंग का अहसास कराएगी. पौराणिक कथाओं से लेकर क्राइम, एक्शन और कोर्टरूम ड्रामा तक हर जॉनर में आमने-सामने खड़े कलाकार अपनी पूरी ताकत लगाते नजर आएंगे.
इस क्राइम ड्रामा सीरीज में अभिषेक बनर्जी पहली बार तमिल प्रोजेक्ट में नजर आएंगे. उनके सामने अभिनेता आर. माधवन नजर आएंगे. एक तरफ अभिषेक का अनप्रेडिक्टेबल अंदाज दिखेगा, तो दूसरी तरफ माधवन की शांत और असरदार किरदार होगा. ओटीटी दर्शक इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं.
यह फिल्म प्यार, धोखे और अपराध की कहानी है, जिसमें अदीवी शेष और अनुराग कश्यप आमने-सामने होंगे. मृणाल ठाकुर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी. कहानी में इमोशन और खतरनाक मोड़ का जबरदस्त मेल है.
यह साल की सबसे भव्य फिल्मों में से एक मानी जा रही है. रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि यश रावण के किरदार में दिखेंगे. यह अच्छाई और बुराई की सबसे बड़ी लड़ाई होगी. बड़े सेट, वीएफएक्स और मजबूत अभिनय इसे खास बनाएंगे.













