
'ये बहुत डरावना...' पति की फिटनेस वॉच में दिखी ऐसी चीज, चंद सेकंड में बदल गई महिला की जिंदगी
AajTak
महिला का कहना है कि अब जिंदगी पहले जैसी नहीं रही. उसे पता चला कि पति धोखा दे रहा है. उसका कहना है कि पार्टनर से जुड़ा इस तरह का सच सामने आना बहुत डरावना है लेकिन उसे फिटनेस ट्रैकर पर एक अजीब सा पैटर्न दिखा था.
इस महिला का कहना है कि टेक्नोलॉजी कई मामलों में आपके लिए बेहतर रहती है. क्योंकि ये न केवल जीवन को आसान बना देती है, बल्कि रिश्तों की असलियत भी आपके सामने ले आती है. उसकी नजर अपने पति की फिटनेस वॉच पर पड़ी थी. इसमें उसे ऐसी चीज दिखी, जिसने एक ही पल में उसकी जिंदगी में उथल पुथल मचा दी. अब जिंदगी पहले जैसी नहीं रही. उसे पता चला कि पति धोखा दे रहा है. मेगान मकघी नामक की इस महिला का कहना है कि पार्टनर से जुड़ा इस तरह का सच सामने आना बहुत डरावना है लेकिन उसे फिटनेस ट्रैकर पर एक अजीब सा पैटर्न दिखा था.
मिरर यूके के अनुसार, फिटनेस ट्रैकर लोगों को उनके वर्कआउट के समय ट्रैक करने का सबसे अच्छा जरिया है. अपनी प्रोग्रेस को चेक करने के लिए मेगान का पार्टर भी रनिंग ट्रैकर का इस्तेमाल करता है. लेकिन इसके डाटा से मेगान को अपने पति की बेवफाई के बारे में पता चला. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर इस बात की जानकारी दी है. यहां उन्होंने बताया कि सेना में काम करने वाले उनके पति हमेशा दौड़ते-दौड़ते रुक जाते हैं और अपनी रनिंग पर पॉज लगा देते हैं. वो ऐसा तब करते हैं जब अपनी सहकर्मी के घर के पास से गुजरते हैं. ये वही महिला है, जिसे सर्विस के दौरान उनके साथ कई बार तैनात किया गया है. तब जाकर मेगान को पता चला कि उन्हें क्यों अपने पति और सहकर्मी को लेकर अजीब महसूस हुआ करता है.
मेगान कहती हैं कि वो महिला उनके घर से करीब आधा मील की दूरी पर रहती है. उन्हें पता चला कि पति की रनिंग अपने घर से शुरू होकर उसके घर पर खत्म होती है. हालांकि इससे साबित नहीं हो जाता कि पति का अफेयर चल रहा है. मगर मेगान को इससे उस पर शक जरूर हो गया था. उनका कहना है कि अब वो जान गई थीं कि पति का अफेयर किसके साथ चल रहा है. इस शादी को खत्म करने के लिए उनका इतना जानना ही काफी था. उन्होंने वीडियो में अपने पति को पूर्व पति कहा. कुछ लोगों ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि अब फिटनेस ट्रैकर पर भी प्राइवेसी लगानी पड़ेगी. तो वहीं कुछ लोग इस तरह के अजीब तरीकों की बात करने लगे, जिनके जरिए उन्होंने अपने पार्टनर को धोखा देते हुए पकड़ा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










