
ये कैसा केस सॉल्व करते दिखे ACP प्रद्युमन और दया? वायरल वीडियो देख हैरान हुए फैंस
AajTak
टीवी सीरियल CID के फेमस कैरेक्टर ACP प्रद्युमन और दया का एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है. इसमें दोनों ऐसा केस सॉल्व करते दिख रहे हैं जो किसी ने सोचा भी नहीं था. लोग इस वीडियो पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं.
फेमस टीवी सीरियल CID, साल 1998 में शुरू हुआ और 2018 तक चला. ये कई लोगों के लिए तो बचपन का अहम हिस्सा था. इसमें एसीपी प्रद्युमन (शिवाजी सातम द्वारा अभिनीत), दया (दयानंद शेट्टी द्वारा अभिनीत) और अभिजीत (आदित्य श्रीवास्तव द्वारा अभिनीत) के किरदार सीरियल में बड़े- बड़े मर्डर केस सॉल्व करते दिखते थे.
भले ही यह सीरियल 2018 में खत्म हो गया था लेकिन इसे अभी भी लोग इसे बहुत अधिक याद करते हैं. इसलिए, जब एक ई-कॉमर्स ब्यूटी प्लेटफॉर्म Nykaa ने अपने नए एड में एसीपी प्रद्युम्न और दया को दिखाया, तो यह तेजी से वायरल हो गया. विज्ञापन में एसीपी प्रद्युम्न और दया को फाइलों के एक ढेर के साथ बैठे हुए दिखाया गया है जो कि केस फाइल्स हैं.
वीडियो आगे बढ़ता है तो दिखता है कि यह दोनों को मुंहासों, फुंसियों और अन्य स्किन इशूज को हल कर रहे हैं. क्लिप में उनकी बातचीत ऐसी है जैसे वे कोई क्राइम केस सॉल्व कर रहे हैं.एक बार तो दया दरवाजा तोड़ने को उठ जाता है.
ये पोस्ट दो दिन पहले शेयर किया गया था.पोस्ट होने के बाद से यह आठ लाख से ज्यादा व्यूज के साथ वायरल हो चुका है. पोस्ट को 58,000 से अधिक लाइक भी मिले हैं और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है. इस एड में दोनों को देखकर कई लोग हैरान रह गए.
एक यूजर ने लिखा- इसने मेरे बचपन को जगा दिया. एक अन्य ने लिखा- गजब की मार्केटिंग स्ट्रेटजी है. एक यूजर ने लिखा- मेरा सीआईडी तो फ्रेडी सर के कैरेक्टर के बिना अधूरा है. एक यूजर ने लिखा-भाई आइकॉनिक एड है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










