
यूक्रेन से युद्ध के बीच कैंसर सर्जरी करवाने के लिए राष्ट्रपति पद छोड़़ेंगे पुतिन?
AajTak
रूस के साथ जारी युद्ध के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि वे कुछ समय के लिए राष्ट्रपति की कुर्सी छोड़ सकते हैं. कैंसर सर्जरी करवाने के लिए वे ये कदम उठा सकते हैं.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को दो महीने से ज्यादा का समय गुजर चुका है. अभी तक रूस को वो सफलता हाथ नहीं लगी है जिसकी उम्मीद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लगा रखी थी. लेकिन अब खबर ये है कि इस भीषण युद्ध के बीच कुछ समय के लिए रूस का राष्ट्रपति किसी और को बनाया जा सकता है.
अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक व्लादिमीर पुतिन को अपने कैंसर का इलाज करवाना है. जल्द ही उनकी कोई सर्जरी होने वाली है. ऐसे में उस ऑपरेशन के दौरान रूस की जिम्मेदारी सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पैट्रुशेव को दी जा सकती है. अभी तक इसको लेकर कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन विदेशी मीडिया लगातार इस बात की पुष्टि कर रही है.
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कई दिनों से व्लादिमीर पुतिन की सेहत को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इसकी शुरुआत पिछले महीने तब हो गई थी जब पुतिन की रक्षा मंत्री Sergei Shoigu के साथ एक बैठक जारी थी. उस बैठक के दौरान एक वक्त ऐसा आया था जब पुतिन ने अचानक से डेस्क को पकड़ लिया था. उसके बाद से ही पुतिन की सेहत को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. बाद में उनकी कई ऐसी तस्वीरें भी सामने आईं जहां पर वे काफी बीमार नजर आए.
अब उन सभी अटकलों के बीच कहा जा रहा है कि कुछ समय के लिए व्लादिमीर पुतिन की जगह सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पैट्रुशेव को रूस का राष्ट्रपति बनाया जा सकता है. ये वहीं शख्स हैं जिन पर पुतिन सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं. दावा तो ये भी किया गया है कि पुतिन द्वारा पहले ही ऐसे संकेत निकोलाई पैट्रुशेव को दे दिए गए थे. उन्हें बताया गया था कि अगर पुतिन की सेहत ज्यादा खराब होती है तो देश की बागडोर निकोलाई पैट्रुशेव के हाथ में चली जाएगी.
निकोलाई पेत्रुशेव को लेकर कहा जा रहा है कि वे भी अपने विचारों को लेकर काफी सख्त रहते हैं. कई मामलों में वे पुतिन से भी दो कदम आगे चल सकते हैं. ऐसे में उनके आने के बाद रूस की परेशानी कम होने के बजाय और ज्यादा बढ़ सकती है. टेलीग्राम चैनल के मालिक जिन्होंने पुतिन की सेहत को लेकर खुलासा किया है, वहीं निकोलाई पैट्रुशेव की कार्यशैली पर गंभीर सवाल भी खड़ा कर रहे हैं.
लेकिन इस सब के बीच रिपोर्ट में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि व्लादिमीर पुतिन लंबे समय तक के लिए सत्ता से दूर नहीं रहने वाले हैं. वे सिर्फ दो से तीन दिनों के लिए राष्ट्रपति कुर्सी निकोलाई पैट्रुशेव को सौंप सकते हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










