
यूक्रेन पर रूसी हमला 9/11 से भी बड़ी घटना, बदल जाएगा वर्ल्ड ऑर्डर, US पत्रकार जकारिया का बयान
AajTak
Russia-Ukraine War: मालूम हो कि 11 सितंबर 2001 को अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमला हुआ था. इसमें 2 हजार 977 लोग मारे गए थे. इस हमले को 9/11 हमले के नाम से जाना जाता है.
अमेरिकी पत्रकार फरीद जकारिया (Fareed Zakaria) ने यूक्रेन पर रूसी हमले को 9/11 के आतंकी हमले से कहीं बड़ी घटना करार दिया है. शीत युद्ध के बाद के युग में रूस के आक्रमण को सबसे महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय घटना कहते हुए जकारिया ने कहा कि जिस तरह बर्लिन की दीवार के गिरने से एक नई विश्व व्यवस्था का सूत्रपात हुआ, उसी तरह यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के भी प्रभाव होंगे.
यह पूछे जाने पर कि क्या रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) सोवियत संघ को पुनर्जीवित करना चाहते हैं? इस पर फरीद जकारिया ने कहा, रूस अंतिम बहु-राष्ट्रीय साम्राज्य है जो विघटन के दौर से गुजरा है. रूस का यूक्रेन के बिना सबसे महान बनने का विचार असंभव है.
रूस-यूक्रेन संघर्ष में चीन की भूमिका के बारे में बोलते हुए फरीद जकारिया ने कहा, 'चीन ने बयानबाजी से रूसियों का समर्थन जरूर किया है लेकिन व्यावहारिक रूप से रूस को उस तरह का समर्थन नहीं दिया है जैसा कि निरंकुश ताकतें कर सकती हैं.'
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की प्रशंसा करते हुए फरीद जकारिया ने कहा, 'रूस-यूक्रेन संकट से निपटने में बाइडेन ने असरदार भूमिका निभाई है. अमेरिका किसी अन्य देश से भी ज्यादा दंडात्मक प्रतिबंध लगाने में सक्षम है.'
जकारिया ने कहा, रूसी अर्थव्यवस्था प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी में 20 फीसदी की गिरावट का सामना कर रही है. क्या इससे पुतिन का मनबदल जाएगा? नहीं, क्योंकि वह एक तानाशाह हैं ... लेकिन वह एक बड़ी कीमत चुका रहे हैं और रूस को दुनिया से अलग-थलग करना जारी रहेगा.
यह पूछे जाने पर कि क्या भारत जैसे देशों को उस तरह का चुनाव करना होगा जो उन्होंने शायद शीत युद्ध के दौर में किया था, फरीद ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि भारत उस तरह के दबाव का सामना कर रहा है, क्योंकि आज शीत युद्ध के दौर की तुलना में भारत कहीं ज्यादा शक्तिशाली देश है. भारत के पास दोनों रास्ते हैं, वो पश्चिम के साथ अच्छे संबंध बनाए रखते हुए रूस के साथ उचित संबंध रखने में सक्षम होगा. उन्होंने कहा कि भारत को जिस मूल रणनीतिक वास्तविकता से निपटना है, वह चीन का बढ़ता प्रभाव है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









