
'यूक्रेन पर घातक रासायनिक हथियारों से हमले की आशंका', जापानी संसद से बोले राष्ट्रपति जेलेंस्की
AajTak
Russia-Ukraine War: संकटग्रस्त यूक्रेन के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने की कड़ी में बुधवार को राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जापानी और फ्रांसीसी संसद को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने यूक्रेन पर रूस के केमिकल अटैक की संभावना जताई.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने बुधवार को जापान की संसद को दिए अपने भाषण में कहा कि मुझे ऐसी खबरें मिली हैं कि रूस सरीन (Sarin) जैसे घातक रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर यूक्रेन पर हमले की तैयारी कर रहा है. अगर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया जाता है तो दुनिया कैसे प्रतिक्रिया देगी, इस पर भी अब दुनिया भर में चर्चा की जानी चाहिए.
बता दें कि सरीन एक बेहद जहरीला सिंथेटिक ऑर्गनोफॉस्फोरस यौगिक है. यह एक रंगहीन और गंधहीन तरल है. इसकी अत्यधिक शक्ति के कारण इसे रासायनिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.
जेलेंस्की ने आगे कहा, जापानी लोग सरीन से परिचित हैं क्योंकि 1995 में टोक्यो मेट्रो सिस्टम पर एक हमले में एक पंथ के सदस्यों ने इसका इस्तेमाल किया था, जिसमें 13 लोग मारे गए थे और हजारों घायल हो गए थे.
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास खतरनाक स्थिति की ओर भी इशारा किया, जहां रूसी गोलाबारी में आग लग गई थी. अब यह न्यूक्लियर पावर प्लांट साइट रूसी सैनिकों के कब्जा में है.
रूसी हमले के बाद से जेलेंस्की अपने पक्ष में हवा बना रहे हैं, इसी के चलते उन्होंने इटली, जर्मनी, यूके, कनाडा और अमेरिका सहित अन्य जी-7 प्रमुख औद्योगिक देशों के सदनों में भी वर्चुअल भाषण दिए हैं. बीते रविवार को जेलेंस्की ने इजराइली संसद को भी संबोधित किया था. पिछले हफ्ते ही अमेरिकी कांग्रेस को अपने संबोधन में उन्होंने रूस के आक्रमण की तुलना 1941 में हवाई के पर्ल हार्बर पर जापान के हमलों और अल-कायदा के आतंकियों द्वारा 9/11 के हमलों से की.
वहीं, जेलेंस्की ने आज फ्रांसीसी संसद को भी संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने फ्रांसीसी कंपनियों से रूस छोड़ने का आह्वान किया. राष्ट्रपति जेलेंस्की रूस पर लगातार कड़े प्रतिबंध लगाने और हमलावर देश को अलग थलग करवाने में जुटे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









