
यूक्रेन के Zelenodolsk में जंग, 80% लुहांस्क पर रूसी नियंत्रण, अमेरिका ने भेजी सैन्य सहायता
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. इस बीच व्हाइट हाउस ने जानकारी दी है कि अमेरिका से सैन्य सहायता लेकर कुछ विमान यूक्रेन पहुंच गए हैं.
रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है. यूक्रेन के शहर जेलेनोडोल्स्क (Zelenodolsk) में रूसी सेना की ओर से गोलाबारी जारी है, वहीं लुहांस्क के गवर्नर ने कहा है कि 80 फीसदी हिस्से पर अब रूसी सेना ने अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है. मारियूपोल में फंसे सैनिकों और नागरिकों को निकालने के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि वे किसी भी तरह के नागरिकों के एक्सचेंज को तैयार हैं.
मारियूपोल में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने को लेकर यूक्रेन के वार्ताकारों ने कहा है कि वे मारियूपोल जाकर बातचीत करने को तैयार हैं. मारियूपोल पैट्रोल पुलिस के प्रमुख ने कहा है कि Azovstal स्टील प्लांट में महिलाओं और बच्चों समेत सैकड़ों आम नागरिक छिपे हुए हैं. अमेरिका के राजनीतिक मामलों के अंडर सेक्रेटरी विक्टोरिया नूलैंड (Victoria Nuland) ने कहा है कि मारियूपोल से आम नागरिकों और घायल सैनिकों को निकालने के लिए नाटो देशों को सहयोग करना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि रूसी सेना आम नागरिकों को मारियूपोल से सुरक्षित निकालने की इजाजत देगी.
वहीं, लुहांस्क के गवर्नर गईदई (Gaidai) ने कहा है कि रूसी सेना की ओर से क्रेमिन्ना शहर पर नियंत्रण स्थापित किए जाने के साथ ही अब यहां के 80 फीसदी हिस्से रूसी नियंत्रण में हैं. उन्होंने बताया कि क्रेमिन्ना की आबादी 18 हजार से अधिक है. दूसरी तरफ, पूर्वी यूक्रेन में भी युद्ध जारी है. डैनिलोव ने कहा है कि डॉनबॉस में रूस का पूर्ण हमला अभी शुरू नहीं हुआ है. उन्होंने कहा है कि हाल ही में पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना का हमला यूक्रेनी डिफेंस का अंदाजा लगाने के लिए ट्रायल ऑपरेशन था. यूक्रेन ने दावा किया है कि Avdeevka में जंग के दौरान रूसी सेना की सेकंड कंपनी के कमांडर सर्गेई एग्रानोविच (Sergey Agranovich) को मार गिराया गया है. कीव क्षेत्र में एक कार से कुछ रूसी पकड़े गए हैं.
अमेरिका ने भेजी सैन्य सहायता
अमेरिका ने यूक्रेन को सैन्य सहायता भेजी है. यूक्रेन को अमेरिका ने और हथियार भेजे हैं. व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी Jen Psaki ने ये जानकारी दी है. जेन के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में कई विमान सैन्य सहायता लेकर यूक्रेन गए हैं. आने वाले कुछ दिनों में भी करीब आधा दर्जन विमान सैन्य सहायता लेकर यूक्रेन जाएंगे. साथ ही, अमेरिका ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों का भी ऐलान किया है. अमेरिका ने ट्रांसकैपिटल बैंक के साथ ही रूसी बिजनेसमैन Konstantin Malofeyev समेत 40 रूसी नागरिकों को बैन कर दिया है.
भारतीय स्टील कंपनी टाटा स्टील ने रूस के साथ व्यापारिक सहयोग खत्म करने का ऐलान कर दिया है. वहीं, जापान ने भी रूस को मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया है. चेक गणराज्य के राष्ट्रीय बैंक ने Sberbank CZ का लाइसेंस रद्द कर दिया है. विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट में रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों के शामिल होने पर बैन लगा दिया गया है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.






