
युवराज सिंह की चिट्ठी का विराट कोहली ने दिया जवाब, लिखा- कैंसर को हराना दुनिया के लिए प्रेरणा
AajTak
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया के ऑलराउंडर युवराज सिंह के भावुक खत का जवाब दिया है. विराट ने युवराज सिंह को तारीफ के लिए शुक्रिया अदा किया.
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने मंगलवार को पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम एक इमोशनल खत लिखा था. जिसमें उन्होंने विराट को महान खिलाड़ियों की फेहरिस्त में बताया था और कहा था कि विराट एक बेहतरीन कप्तान रहे हैं. अब इसके जवाब में विराट कोहली ने कहा कि आपके शब्दों के लिए और गिफ्ट के लिए शुक्रिया. विराट कोहली ने लिखा, 'यह तारीफ ऐसे शख्स से आ रही है जिसने मेरे करियर को पहले दिन से देखा है, और यह मेरे लिए काफी मायने रखता है.'

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












