
युद्ध में अमेरिकी मदद... जानें यूक्रेन और इजरायल को मिल रहे सपोर्ट में कितना अंतर
AajTak
यूक्रेन और इजरायल के लिए अमेरिका की मदद में काफी अंतर है. अमेरिका यूक्रेन में सावधानी से मदद कर रहा है और नाटो के साथ मिलकर काम कर रहा है, जबकि इजरायल को दी जाने वाली मदद एक मजबूत द्विदलीय समर्थन पर आधारित है, जो इसकी भू-राजनीतिक अहमियत को दर्शाता है.
यूक्रेन और इजरायल अलग-अलग मोर्चों पर वार की चपेट में हैं और इन दोनों देशों के बीच झूल रहा है अमेरिका. कारण साफ है. दोनों देशों के ऊपर अमेरिका का हाथ है और दोनों ही देश रणभूमि में डंटे रहने के लिए अमेरिकी मदद पर काफी हद तक निर्भर हैं. युद्ध के बीच यूक्रेन और इजरायल को मिल रही अमेरिकी मदद में काफी फर्क देखने को मिल रहा है.
इसका कारण है दोनों देशों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, राजनीतिक रिश्ते, और उनकी रणनीतिक जरूरतें. वैसे तो अमेरिका दोनों का साथी है, लेकिन मदद करने का तरीका, लोगों की सोच और हालात को संभालने का तरीका अलग है. तो आइए जानते हैं आखिर दोनों देशों के मिल रही मदद में कैसा अंतर देखने को मिल रहा है.
नाटो के साथ मिलकर अमेरिका कर रहा है यूक्रेन की मदद
यूक्रेन के युद्ध में अमेरिका ने काफी पैसे और हथियार भेजे हैं, लेकिन हमेशा सावधानी से. अमेरिका खुद सीधे युद्ध में शामिल नहीं हुआ है. इसके बजाय उसने नाटो और आर्थिक प्रतिबंधों के जरिए रूस का सामना किया है और अभी तक तो ऐसा ही देखने को मिल रहा है.
सैन्य और आर्थिक मदद: अमेरिका ने अब तक यूक्रेन को $113 बिलियन से ज्यादा की मदद दी है. जिसमें HIMARS और Javelin मिसाइलें शामिल हैं. लेकिन अमेरिका के कुछ नेता इसे अनिश्चितकाल तक जारी रखने पर सवाल उठा रहे हैं.
बाइडेन और जेलेंस्की का रिश्ता: यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और बाइडेन के बीच अच्छे संबंध हैं. जेलेंस्की कहता है कि यूक्रेन की लड़ाई सिर्फ उसकी नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए है. इससे अमेरिका को यूरोप और नाटो से मदद जुटाने में आसानी होती है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.









