
यासीन मलिक के ट्रायल की मॉनिटरिंग कर रही है सरकार: ब्रिटेन के विदेश मंत्री
AajTak
ब्रिटेन के विदेश मंत्री तारिक अहमद ने कहा कि यासीन पर भारतीय कानून के तहत आरोप लगाया गया है, इसलिए हम सीधे भारत की स्वतंत्र न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं.
ब्रिटेन के विदेश मंत्री तारिक अहमद ने संसद (हाउस ऑफ लॉर्ड्स) में बताया कि ब्रिटिश सरकार कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक के ट्रायल की गहराई से मॉनिटरिंग कर रही है. हालांकि, अहमद ने कहा कि जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के अध्यक्ष यासीन मलिक पर भारतीय कानून के तहत आरोप लगाया गया था और इसलिए यह एक स्वतंत्र न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है.
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, मंत्री अहमद कई मुद्दों पर ब्रिटेन की संसद के उच्च सदन में सवालों का जवाब दे रहे थे. जब उनसे पाकिस्तानी मूल के लिबरल डेमोक्रेट सदस्य लॉर्ड कुर्बान हुसैन ने मलिक के केस के बारे में पूछा तो उन्होंने ये जवाब दिया. हुसैन ने कश्मीर में मानवाधिकारों की स्थिति पर सवाल पूछा था. बता दें कि मंत्री अहमद विदेश कार्यालय में दक्षिण एशिया और राष्ट्रमंडल के प्रभारी भी हैं. अहमद ने कहा- यासीन मलिक के मामले में हम ट्रायल की बहुत बारीकी से मॉनिटरिंग कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि यासीन पर भारतीय कानून के तहत आरोप लगाया गया है, इसलिए हम सीधे भारत की स्वतंत्र न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं. हम सभी देशों से किसी भी बंदियों के साथ व्यवहार के संबंध में अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का हमेशा सम्मान और पालन करने का आग्रह करते हैं. बता दें कि यूके में प्रमुख कश्मीरी नेता के तौर पर मलिक के बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं. हुसैन ने दावा किया कि कश्मीरियों को संदेह है कि भारत सरकार 'उनसे भी छुटकारा पाना चाहती है. उनका जीवन खतरे में है.'
बाद में भारतीय मूल के सदस्य इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भारत में मानवाधिकारों के मुद्दों पर ब्रिटेन की प्रतिक्रिया पर मौन नहीं होना चाहिए. भारत राष्ट्रमंडल का सदस्य है. मंत्री अहमद ने भारतीय और पाकिस्तानी विरासत का उल्लेख किया और कहा कि वह भारत और पाकिस्तान दोनों की सरकारों के साथ सीधे 'रचनात्मक तरीके' से सभी मानवाधिकारों के मुद्दों को उठाते हैं.
एक अन्य भारतीय मूल के सदस्य रामी रेंजर ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के मामले को उठाया और कहा कि हाल ही में पेशावर में दो सिख व्यापारियों की उनके धर्म के कारण हत्या कर दी गई. रेंजर ने सवाल किया कि 'कश्मीर में आतंकियों को कौन हथियार सप्लाई कर रहा है, कौन उन्हें ट्रेनिंग दे रहा है और कौन उन्हें जन्नत में तबाही मचाने के लिए उकसा रहा है. मंत्री ने ब्रिटेन सरकार के बातचीत के जरिए समाधान के रुख को दोहराया.
उन्होंने कहा कि कश्मीर पर दोनों देशों के लिए पारस्परिक रूप से आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है. दोनों देश संस्कृति और भाषा के मामले में बहुत कुछ साझा करते हैं. एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पिछले महीने अपनी भारत यात्रा के दौरान मानव अधिकारों समेत कई मुद्दों पर बातचीत की.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










