
'यादव जी की लव स्टोरी' रिलीज से पहले ही घिरी विवादों में, एल्विश यादव का भी रिएक्शन आया सामने
ABP News
Elvish Yadav: फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' का टीजर रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है. अब यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव ने भी फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर प्रतिक्रिया दी है.
27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' का टीजर सामने आते ही विवादों का दौर शुरू हो गया है. यादव समाज ने फिल्म के नाम और उसमें दिखाए गए कुछ सीन पर कड़ी आपत्ति जताते हुए विरोध शुरू कर दिया है. वहीं इस बहस में फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव भी शामिल हो गए हैं.
यादव समाज की नाराजगीयादव समाज का कहना है कि मनोरंजन के नाम पर किसी खास समुदाय की गरिमा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उनका आरोप है कि फिल्म में उनके समुदाय की छवि को गलत तरीके से दिखाया गया है. जिससे समाज की भावनाओं और सम्मान को ठेस पहुंचती है. समाज ने साफ कहा कि जब तक विवादित सीन हटाए नहीं जाते और कंटेंट में सुधार नहीं किया जाता है तब तक फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने देंगे.
एल्विश यादव का बयानइस पूरे विवाद पर नजर रखते हुए एल्विश यादव ने अब चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा कि अगर फिल्म में ऐसा सीन है जिससे यादव समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को सोच-समझकर बदलाव करना चाहिए. उन्होंने मेकर्स से उम्मीद जताई कि वे सभी चिंताओं को जिम्मेदारी से सुलझाएंगे और लोगों की भावनाओं का सम्मान करेंगे.
I’ve just come to know about the ongoing controversy surrounding Yadav Ji ki Love Story. If there are any scenes or content in the film that hurt the sentiments of the Yadav community, the producers and director should thoughtfully reconsider and make appropriate changes. I…













