
यहां हम 8 लोग रहते थे और आज...75 साल बाद पाकिस्तान में पुश्तैनी घर देख रीना छिब्बर हुईं इमोशनल
AajTak
भारतीय महिला रीना छिब्बर वर्मा 75 साल पहले बंटवारे के बाद अपने परिवार के साथ रावलपिंडी का अपना घर छोड़कर भारत आ गई थीं. उस समय रीना की उम्र महज 15 साल थी. वह भारत आ गई लेकिन उनका दिल रावलपिंडी में उनके पुश्तैनी घर में ही रहा. अब रावलपिंडी के अपने घर का दीदार कर उन्होंने अपने सपने को पूरा कर लिया है.
भारतीय महिला रीना छिब्बर वर्मा लंबे इंतजार के बाद पाकिस्तान के रावलपिंडी में अपने घर का दीदार कर चुकी हैं लेकिन यहां बिताए बचपन के पल अभी भी उनके जेहन में हैं. वह 75 साल पहले यहां गुजारे पलों को याद करते हुए गमगीन हो जाती हैं. पाकिस्तान में उन्हें बेशुमार प्यार मिल रहा है, लोग बंटवारे से पहले की उनकी जिंदगी के बारे में जानना चाहते हैं.
पाकिस्तानी मीडिया में भी रीना छिब्बर की कहानी को तरजीह दी जा रही है. पाकिस्तानी टीवी चैनल पीटीवी न्यूज ने रीना छिब्बर को एक इंटरव्यू के लिए भी बुलाया. पीटीवी न्यूज एंकर ने रीना छिब्बर का परिचय कराते हुए कहा, आप बहुत खूबसूरत हैं. दूसरे एंकर ने भी तपाक से कहा कि वह बहुत प्यारी हैं.
इंटरव्यू में रीना ने 75 साल के इस इंतजार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि इंसान अपना बचपन जहां गुजारता है, उस जगह को नहीं भूल पाता. रावलपिंडी हमेशा मेरे दिल में रहा. मैं पूरी जिंदगी भारत में गुजार दी लेकिन रावलपिंडी का यह घर मेरे दिल में रहा. मैं अभी भी अपना होमटाउन रावलपिंडी ही बताती हूं और हर जगह अपना होमटाउन रावलपिंडी ही लिखती हूं.
रावलपिंडी के अपने घर प्रेम निवास को 75 साल बाद पहली बार देखने पर उनके मन में किस तरह के ख्यालात आए. इसके बारे में वह बताती हैं कि मैं अपने स्वागत से बहुत खुश थी लेकिन घर को पहली बार देखने पर उदास हो गई थी क्योंकि मैं अपने पूरे परिवार को याद कर रही थी. घर में घुसते ही मैं अपने मां, बाप, भाई बहनों को याद कर रही थी. अचानक से उनकी यादें ताजा हो गईं. आज मैं उस घर में अकेली थी लेकिन मेरे परिवार का कोई शख्स नहीं था. इस घर में हम आठ लोग इकट्ठा रहा करते थे.
उन्होंने कहा कि खुशी इस बात की भी है कि यह घर लगभग वैसा ही दिखता है, जैसा 75 साल पहले दिखा करता था. इसमें ज्यादा बदलाव नहीं हुआ.
रीना कहती हैं कि पाकिस्तान से भारत पहुंचने पर हमने एक नई जिंदगी की शुरुआत की. सब कुछ अचानक से हुआ था, तो अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए थे लेकिन 20 साल की उम्र के बाद मैंने सोचना शुरू कर दिया था कि मुझे रावलपिंडी के अपने घर जरूर जाना है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








