
यमन एयरपोर्ट पर इजरायल के हमले में बाल-बाल बचे WHO चीफ, बोले- कानों में अब तक धमाके की आवाज
AajTak
टेडरोस ने इस हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आवाज इतनी जोरदार थी कि वह सुन्न रह गए. उन्होंने कहा कि विस्फोट इतना भयंकर था जिसे मैं बयां नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि एक के बाद एक कई धमाके हुए जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेडरोस अदनोम गेब्रेहेसुस ने शनिवार को दावा किया कि वह यमन की हूती विद्रोही-नियंत्रित राजधानी सना के हवाई अड्डे पर हुए इजरायली हवाई हमलों में बाल-बाल बचे थे. टेडरोस ने BBC रेडियो से बातचीत के दौरान कहा कि गुरुवार को हुए हमलों के बाद उनके कानों में अभी भी आवाज गूंज रही है. उन्होंने कहा कि वह सना हवाई अड्डे पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत नागरिकों की सुरक्षा के लिए जो प्रावधान हैं, उनका आदर करना चाहिए.
बता दें कि गुरुवार को इजरायल ने सना के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अन्य स्थानों को निशाना बनाया था. इन हमलों को लेकर इजरायल ने कहा था कि वह विद्रोहियों को निशाना बना रहे हैं. यह हमला 19 दिसंबर के बाद दूसरी बार हुआ था, जब इजरायल ने यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाया था.
क्या बोले WHO प्रमुख
टेडरोस ने इस हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आवाज इतनी जोरदार थी कि वह सुन्न रह गए. उन्होंने कहा कि विस्फोट इतना भयंकर था जिसे मैं बयां नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि एक के बाद एक कई धमाके हुए जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया.
यह भी पढ़ें: गाजा में इजरायली एयरस्ट्राइक, वैन को निशाना बनाकर किया अटैक, 5 पत्रकारों की मौत
उन्होंने बताया कि लोग इधर-उधर भाग रहे थे और कोई सुरक्षा नहीं थी, हम पूरी तरह से डरे हुए थे. अगर मिसाइल थोड़ा सा भी इधर-उधर होती, तो वह हमारी जान ले सकती थी. मेरे सहयोगी ने कहा कि हम मौत से बच गए.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









