
म्यांमार के सैन्य शासन के ख़िलाफ़ राष्ट्रव्यापी विद्रोह का आह्वान
The Wire
म्यांमार के सैन्य शासन के विरोध में गठित नेशनल यूनिटी गवर्मेंट के कार्यकारी अध्यक्ष दुवा लाशी ला ने एक ही समय में पूरे देश के हर गांव, क़स्बे और शहर में विद्रोह का आह्वान किया. म्यांमार सेना ने एक फरवरी को आंग सान सू की की निर्वाचित सरकार का तख़्तापलट कर दिया था, जिसके बाद लोकतंत्र के समर्थक व्यापक प्रदर्शन कर रहे हैं.
बैंकॉक: म्यांमार में सैन्य शासन जुंटा के खिलाफ प्रतिरोध का समन्वय करने वाली छद्म (शैडो) सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रव्यापी विद्रोह का आह्वान किया. म्यांमार के सैन्य शासन के विरोध में गठित नेशनल यूनिटी गवर्मेंट (एनयूटी) के कार्यकारी अध्यक्ष दुवा लाशी ला ने अपने संबोधन में आपातकाल का आह्वान किया. इस शैडो सरकार ने एक ही समय में पूरे देश के हर गांव, कस्बे और शहर में विद्रोह का आह्वान किया. इस शैडो सरकार में निर्वासित और सेना से छिपकर रह रहे लोग शामिल हैं. म्यांमार सेना ने एक फरवरी को आंग सान सू की की निर्वाचित सरकार का तख्तापलट कर दिया था, जिसके बाद लोकतंत्र समर्थित समर्थक व्यापक प्रदर्शन कर रहे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.






