
म्यांमार की फायरिंग में बॉर्डर पर रोहिंग्या बच्चे की मौत, बांग्लादेश ने दी वार्निंग
AajTak
बॉर्डर पर म्यांमार सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर बांग्लादेश के गृह मंत्री कमाल ने कहा कि फायरिंग की घटनाएं अस्थायी शिविरों में शरण लेने वाले रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों के मन में डर पैदा करने वाली हैं. कमाल ने आगे कहा कि 'अगर म्यांमार बांग्लादेश सीमा के पास गोलीबारी बंद नहीं करता है तो बांग्लादेश संयुक्त राष्ट्र को सूचित करेगा.
बांग्लादेश और म्यांमार के बीच तनाव देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों से म्यांमार की सेना लगातार बॉर्डर पर फायरिंग कर रही है, जिसमें एक रोहिंग्या बच्चे की मौत हो गई और कई लोग जख्मी भी हुए हैं. इस घटना के बाद शनिवार को बांग्लादेश सरकार ने एक बयान जारी किया है और म्यांमार को चेतावनी के साथ संयम बरतने की अपील की है. इस संबंध में गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल ने साफ कहा- 'बांग्लादेश युद्ध नहीं चाहता है.'
बॉर्डर पर म्यांमार सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर बांग्लादेश के गृह मंत्री कमाल ने कहा कि फायरिंग की घटनाएं अस्थायी शिविरों में शरण लेने वाले रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों के मन में डर पैदा करने वाली हैं. कमाल ने आगे कहा कि 'अगर म्यांमार बांग्लादेश सीमा के पास गोलीबारी बंद नहीं करता है तो बांग्लादेश संयुक्त राष्ट्र को सूचित करेगा. हमने विदेश मंत्रालय के जरिए म्यांमार को बार-बार चेतावनी दी है, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया.'
हम शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं...
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश म्यांमार के साथ शांति से मुद्दों को सुलझाना चाहता है और उम्मीद करता है कि पड़ोसी को अपनी गलती का एहसास होगा. भविष्य में ऐसा कुछ भी करने से बचना चाहिए जो द्विपक्षीय संबंधों को बाधित करे. गृह मंत्री ने कहा- 'चूंकि हम संघर्ष नहीं चाहते हैं. म्यांमार के साथ शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए हमारे प्रयास चल रहे हैं. हम सब कुछ करेंगे.
ये युद्ध उनकी सीमाओं के भीतर ही रहे...
गृह मंत्री ने आंतरिक संघर्ष के लिए अराकान लिबरेशन आर्मी जैसे बगावती ग्रुप को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा- 'कभी-कभी म्यांमार और अराकान सेना के बीच अच्छे संबंध देखे गए, कभी-कभी ये अज्ञात कारणों से युद्ध में बदल गया, लेकिन निश्चित रूप से उनका युद्ध उनकी सीमाओं के भीतर ही रहना चाहिए.'

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









