
'मोदी सरकार की आपराधिक लापरवाही ने छीनी जिंदगियां', कोविड की दूसरी लहर पर सोनिया गांधी का लेख
AajTak
सोनिया गांधी ने एक हिंदी अखबार में लिखे आर्टिकल में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने लिखा कि कोरोना की दूसरी लहर में सरकार ने लापरवाही बरती, जिससे लोगों की जान गई.
कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को मोदी सरकार को घेरा है. उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ डोज पूरे होने पर वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और हेल्थकेयर वर्कर्स का धन्यवाद किया है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर में 'आपराधिक लापरवाही' बरती, जिससे लोगों की जान गई. सोनिया गांधी ने ये सब बातें एक अखबार में लिखे आर्टिकल में कहीं हैं. सोनिया गांधी के आर्टिकल का टाइटल 'हम कैसे भूल जाएंगे वो दौर' है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










