
मोदी कैबिनेट फेरबदल पर इनसाइड ट्रैक! युवा चेहरों को मिल सकती है बड़ी जगह, OBC पर भी नजर
AajTak
शीर्ष स्तर के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया है कि मौजूदा विस्तार और फेरबदल की कवायद का मुख्य जोर यह संदेश देना है कि मोदी सरकार देश के गरीबों, ओबीसी, दलितों और वंचित लोगों की सरकार है. केंद्र सरकार में एमबीए, पीएचडी और पोस्ट ग्रेजुएट्स को लाने पर काफी जोर दिया गया है.
केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव (Modi Cabinet Reshuffle) का काउंटडाउन शुरू हो गया है. जिसके बाद अब जल्द ही मोदी कैबिनेट में बदलाव संभव है. राजधानी दिल्ली में नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है जबकि केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को अब राज्यपाल बना दिया गया है. ऐसे में संकेत साफ है कि इस बार कई मंत्रियों को बदला जा सकता है. माना जा रहा है कि इस बार कई ऐसे चेहरे भी होंगे जिन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. इसी बीच शीर्ष स्तर के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया है कि मौजूदा विस्तार और फेरबदल की कवायद का मुख्य जोर यह संदेश देना है कि मोदी सरकार देश के गरीबों, ओबीसी, दलितों और वंचित लोगों की सरकार है. केंद्र सरकार में एमबीए, पीएचडी और पोस्ट ग्रेजुएट्स को लाने पर काफी जोर दिया गया है. केंद्र सरकार के प्रशासनिक कौशल को बढ़ाने के लिए, प्रधानमंत्री ने टेक्नोक्रेट्स से संपर्क किया और उन्हें अपने मंत्रिपरिषद में शामिल किया.क्लिक करें: मोदी कैबिनेट में फेरबदल से पहले थावरचंद गहलोत बनाए गए कर्नाटक के राज्यपाल 25 ओबीसी और युवा चेहरों को जगह! माना जा रहा है कि इस विस्तार के बाद केंद्र सरकार में 25 ओबीसी मंत्री होंगे, जो सबसे छोटे और सबसे वंचित समुदायों को प्रतिनिधित्व देने की प्रधानमंत्री की इच्छा का प्रमाण है. वहीं इस फेरबदल में कुछ युवा चेहरों को भी जोड़ा जाएगा, जिससे केंद्र सरकार की औसत आयु में भी बदलाव आएगा. साथ ही सूत्रों का ये भी कहना है कि दलित समुदाय का रिकॉर्ड प्रतिनिधित्व होगा. यही नहीं, राज्यों में प्रशासनिक अनुभव रखने वाले चेहरों को लाने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं. कुछ पूर्व मुख्यमंत्रियों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में लाया जा रहा है और ऐसे नेताओं को भी जिन्हें राज्य सरकारों में मंत्रियों के रूप में काफी ज्यादा अनुभव है. वहीं आने वाले समय में यूपी में चुनाव हैं. ऐसे में प्रमुख समुदायों और क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व का खास ख्याल रखते हुए उत्तर प्रदेश पर विशेष ध्यान दिया गया है. बढ़ सकती है महिलाओं की संख्या इस फेरबदल में सबसे खास बात यह सामने आ रही है कि वर्तमान की तुलना में इस फेरबदल के बाद कैबिनेट में महिलाओं की संख्या बढ़ जाएगी. हालांकि तमाम कयासों के बीच, विस्तार ही सही तस्वीर सामने ला सकेगा.
मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.









