
'मैं दो बार मरी, हर बार मुझे वापस भेज दिया गया'! महिला का अजीबोगरीब दावा
AajTak
एक महिला ने दावा किया है कि वह तीन बार मरी और बार-बार वह जिंदा हो गई. उसने अपने इस चौंकाने वाले दावे के पीछे एक ऐसी कहानी बताई, जिस पर शायद ही विश्वास हो.
एक महिला ने दावा किया कि उसकी तीन बार मृत्यु हो चुकी है. फिर भी वह बार-बार वापस लौटी. उसने दावा किया कि हर बार मौत के बाद उसने क्या देखा. महिला का निकट मृत्यु संबंधी अनुभव इन दिनों काफी चर्चा में है.
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्मा एडवर्ड्स नाम की महिला का दावा है कि उन्होंने मौत के बाद की जिंदगी देखी है. उन्होंने बताया कि मृत्यु के बाद उन्होंने अपने लिए बनाई गई जिंदगी को देखा है. नॉर्मा एडवर्ड्स कहती हैं कि उनकी मृत्यु के तीन मौकों में से दो बार वह किसी दूसरी दुनिया में पहुंच गई थीं. वहां दूसरी दुनिया के प्राणियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें वापस भेज दिया.
महिला का दावा- मौत के बाद शुरू होती है नई जिंदगी नॉर्मा का दावा है कि उन्हें दोनों बार लौटने के लिए एक ही संदेश दिया गया था - जीवन शाश्वत है और मृत्यु अंत नहीं है. यह एक नई शुरुआत है. नॉर्मा ने कहा कि मृत्यु के बाद मैंने खुद को एक अंधेरी सुरंग में पाया, कल्पना से भी ज़्यादा अंधेरी. लेकिन मुझे डर नहीं लगा. मैं प्रकाश की गति से यात्रा कर रही थी और फिर मैंने एक इंद्रधनुष जैसा कुछ देखा जिसके रंग मैंने पहले कभी नहीं देखे थे.
जैसे-जैसे मैं करीब गई, वह एकदम साफ सफेद रोशनी में बदल गया. यह इतनी तेज थी कि मुझे लगा कि शायद मेरी आंखें खराब हो जाएगी. फिर मैं उसमें विलीन हो गई.
20 साल की उम्र में हुआ था मौत से पहली बार सामना नॉर्मा का मौत से पहला सामना तब हुआ जब वह 20 साल की थीं. वह काम पर जा रही थीं जब उनकी तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गईं. नॉर्मा ने बताया कि डॉक्टरों ने मुझे बताया कि मेरे अंदर एक मरा हुआ भ्रूण था जो मेरे शरीर में ज़हर घोल रहा था.
उस वक्त बेहोश होने के बाद उन्होंने खुद को एक छत पर पाया. जब नॉर्मा ने नीचे देखा तो ऑपरेशन टेबल पर उनका शरीर नीचे पड़ा था. नॉर्मा वहां मौजूद डॉक्टरों व अन्य लोगों को बताना चाहती थी कि मैं ठीक हूं, लेकिन मेरी बात कोई सुन नहीं पा रहा था. जैसे-जैसे डॉक्टर और नर्स मुझे होश में लाने की कोशिश कर रहे थे, मैं मौत के पार की एक यात्रा पर निकल पड़ी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












