
Dhurandhar 2 Box Office Day 1: 'धुरंधर 2' पहले दिन रचेगी इतिहास, हर घंटे कमा रही करोड़ों, जानें- सुबह 8 बजे तक का कलेक्शन
ABP News
Dhurandhar 2 Box Office Day 1 Live: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म के पहले दिन की कमाई के अपडेटेड आंकड़े जानने के लिए यहां बने रहिए.
Dhurandhar 2 Box Office Day 1 Live: दिसंबर 2025 में स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर से बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने के बाद आदित्य धर और रणवीर सिंह एक बार फिर इसके सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ को लेकर आ गए हैं. साल की मच अवेटेड इस फिल्म के लिए दर्शकों की दीवानगी इस कदर है कि 18 मार्च को हुए पेड प्रीव्यू शो में भी इसने धुआंधार कमाई की. अब 19 मार्च यानी आज ये दुनियाभर के सिनेमाघरों में फुल फ्लैज्ड रिलीज हो चुकी है. ऐसे में चलिए यहां इसके पहले दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब जानते हैं.
‘धुरंधर द रिवेंज’ की पेड प्रीव्यू शो से कितनी हुई कमाई (Paid Preview Show Collection)18 मार्च को हुए ‘धुरंधर द रिवेंज’ के पेड प्रीव्यू शोज के लिए शानदार प्री सेल हुई थी और इसने बुधवार शाम को प्रीमियर शोज में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. फिल्म ने प्रीव्यू शोज से रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है.
‘धुरंधर 2’ के पहले दिन का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Day 1 Box Office) ‘धुरंधर 2’ या ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में पूरी तरह रिलीज हो गई है. इसी के साथ फिल्म को शुरुआती शोज में ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
‘धुरंधर 2’ के पहले दिन की ऑक्यूपेंसी (Dhurandhar 2 Day 1 Occupancy)धुरंधर 2 के पहले दिन की ऑक्यूपेंसी का अभी इंतजार है.













