
‘मैंने कॉरपोरेट छोड़ दिया…,’ बेंगलुरु की ट्रैफिक और महंगे किराए ने तोड़ी हिम्मत, पोस्ट हुई वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक कॉरपोरेट कर्मचारी ने नौकरी छोड़ने का ऐलान किया. इसके पीछे उसने कई वजहें बताईं. सबसे पहले उसका कहना था कि आईटी सेक्टर का पूरा फोकस बेंगलुरु जैसे शहर पर है और इसी कारण यह शहर पूरी तरह जाम हो चुका है. साथ ही उसने यह सवाल भी उठाया कि भारत सिर्फ कुछ चुनिंदा शहरों में ही जॉब सेक्टर का इंफ्रास्ट्रक्चर क्यों विकसित करता है.
बेंगलुरु के एक कॉरपोरेट कर्मचारी की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छेड़ दी है. रेडिट पर डाली गई इस पोस्ट का कैप्शन था-मैंने कॉरपोरेट छोड़ दिया, जिसमें कर्मचारी ने नौकरी छोड़ने के पीछे की वजहें शेयर कीं. इसमें उन्होंने बर्नआउट, काम और निजी जीवन के बीच संतुलन की कमी, शहर की अव्यवस्थित इंफ्रास्ट्रक्चर और बढ़ती महंगाई का जिक्र किया.
कर्मचारी ने लिखा कि यहां कोई वर्क-लाइफ बैलेंस नहीं है. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मजाक बन गया है. शहर ट्रैफिक से जाम है, ठीक से इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है. महंगाई और टैक्स के कारण न बचत हो पा रही है और न ही निवेश.
बेंगलुरु की हालत पर नाराजगी
बिजनेस टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्ट में कर्मचारी ने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी असंतोष जताया. उन्होंने कहा कि मैंने कन्नड़ सीखी है, 85% समझ लेता हूं और करीब 65% बोल लेता हूं. इसमें 1.6 साल लगे. मुझे डोन्ने बिरयानी हैदराबादी से ज्यादा पसंद है, लेकिन शहर घुट रहा है.
उन्होंने आगे लिखा कि कंपनियों का एक ही शहर पर ध्यान केंद्रित करना भी समस्या है. मुझे लगता है कि कई और शहर हैं जिनका इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा है. वहां कंपनियों को बांटना चाहिए, वरना एक ही शहर पर दबाव पड़ने से रियल एस्टेट की कीमतें बढ़ जाती हैं.
एंटरप्रेन्योरशिप की ओर कदम

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












