
'मेरे स्पेस में नेगेटिविटी की जगह नहीं', सोशल मीडिया ट्रोल्स पर सामंथा रूथ प्रभु का बयान
ABP News
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन किया, जिसमें उन्होंने नेगेटिव कमेंट्स पर बात की.
साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग तेलुगु फिल्म 'मां इंटी बंगाराम' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन किया, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ, हेल्थ और सोशल मीडिया से जुड़े सवालों का जवाब दिया. खास तौर पर ट्रोल्स को लेकर उनका जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
जब एक फैन ने उनसे पूछा कि सोशल मीडिया पर आने वाले पॉजिटिव और नेगेटिव कमेंट्स को वो कैसे लेती हैं, तो सामंथा ने साफ शब्दों में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि न तो तारीफ उन्हें ज्यादा प्रभावित करती है और न ही ट्रोलिंग. लेकिन अगर कोई उनकी निजी जगह में नेगेटिविटी फैलाने की कोशिश करता है, तो वो उसे तुरंत ब्लॉक कर देती हैं. सामंथा ने कहा कि जैसे वो अपने घर को साफ-सुथरा रखती हैं, वैसे ही अपने सोशल मीडिया पेज को भी साफ रखना पसंद करती हैं. किसी को ब्लॉक करने का मतलब उनसे प्रभावित होना नहीं, बल्कि उस नेगेटिविटी को अपनी जगह में आने नहीं देना होता है.
इसी सेशन में एक और फैन ने उनसे इंस्टाग्राम पर लगातार स्क्रॉल करने की आदत यानी 'डूमस्क्रॉलिंग' से बचने का तरीका पूछा, तो इस पर सामंथा ने बताया कि बचपन में वो टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई कर लेती थी और ध्यान नहीं भटकता था, लेकिन अब वही फोकस बनाए रखना मुश्किल लगता है. इंस्टाग्राम रील्स से जो 'फियर ऑफ मिसिंग आउट' पैदा होता है और वह काफी तेज होता है. इसलिए वह कभी-कभी अपना इंस्टाग्राम लॉक कर देती हैं और किताबें पढ़ती हैं. एक-एक घंटे के पॉडकास्ट सुनती हैं और जानबूझकर बोरियत को अपनाती हैं.













