
'मेरे पिता और मुझे टारगेट करते हुए राजा साहब की पूरी जिंदगी बीत गई', अब ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिग्विजय सिंह पर निशाना
AajTak
MP में परिवहन विभाग के एक पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों से बड़ी बेहिसाब संपत्ति बरामद की गई थी. इसको लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सिंह ने मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में 'घोटाला' उजागर होने के बाद सिंधिया पर सवाल उठाए थे.
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह अक्सर उनके पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया को उनके जीवनकाल में निशाना बनाते थे और अब भी वही कर रहे हैं.
चार दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि उन्होंने हमेशा मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के प्रति सम्मान दिखाया है, जो कभी कांग्रेस में उनके सहयोगी थे.
दरअसल, पिछले महीने की शुरुआत में परिवहन विभाग के एक पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों से बड़ी बेहिसाब संपत्ति बरामद की गई थी. इसको लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सिंह ने मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में 'घोटाला' उजागर होने के बाद सिंधिया पर सवाल उठाए थे. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की आलोचनात्मक टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर सिंधिया ने कहा, "क्या यह कोई नई बात है? दिग्विजय सिंह मुझे कब टारगेट नहीं करते? दिग्विजय सिंह ने अपना पूरा जीवन मेरे आदरणीय पिता और मुझे टारगेट करने में बिताया है. मैंने कभी उन पर निशाना नहीं साधा. मैं जब भी उनसे मिलता हूं, आज भी उनका अभिवादन करता हूं. कोई भी अपनी विचारधारा के अनुसार अपनी सीमाएं तय कर सकता है. मेरी विचारधारा लोगों की सेवा करना है और यही मेरा लक्ष्य है."
क्या है मामला
एमपी में परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा पर लोकायुक्त, आयकर और ईडी के छापे के बाद दिग्विजय सिंह ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार की जांच हाईकोर्ट के मौजूदा जज से कराने की मांग की थी.
पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा कांग्रेस सांसद सिंह ने आरोप लगाया था कि प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ पर दबाव था कि वे सिंधिया के करीबी माने जाने वाले एक नेता को परिवहन मंत्री बनाएं. इसकी जांच कराई जाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










