
'मेरी सीट से चुनाव लड़ लें LG, जमानत जब्त हो जाएगी,' विधानसभा में AAP विधायक का तंज
AajTak
दिल्ली में विधानसभा सत्र बुलाया गया है. पहले दिन सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और विपक्ष बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले. दिल्ली विधानसभा सत्र बुलाने की आपत्तियों पर सदन में डिप्टी स्पीकर ने जवाब दिया और कहा, सत्र कब बुलाना है, ये विधानसभा का विशेषाधिकार है.
दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुधवार को शुरू हो गया है. ये सत्र राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के कानून बनाए जाने के बाद पहली बार आयोजित हो रहा है. इस दौरान सत्ता पक्ष आम आदमी पार्टी और विपक्ष बीजेपी के बीच बहस देखने को मिल रही है. सदन में AAP विधायक मोहिंदर गोयल ने उपराज्यपाल को लेकर तंज कसा और चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली.
मोहिंदर गोयल ने कहा, बीजेपी विधायक अभय वर्मा कह रहे थे कि चुनाव करा लें. आप किसी भी सीट से चुनाव करा लें. मैं खुद इस्तीफा देने को तैयार हूं. अगर एलजी चुनाव लड़ना चाहें तो मेरी सीट से आ जाएं. वे देश की सबसे बड़ी पार्टी के सिम्बल पर चुनाव लड़ लें. उनकी जमानत जब्त हो जाएगी. उन्होंने कहा, आज विधानसभा का सत्र चल रहा है. एक भी अधिकारी नहीं है. यह शर्म की बात है. यह सुनिश्चित होना चाहिए कि जब भी विधानसभा सत्र हो, मुख्य सचिव और सभी अधिकारी भी यहां मौजूद रहें. मोहिंदर गोयल रिठाला सीट से दो बार के विधायक हैं. यह इलाका दिल्ली के उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है.
'काम करो ऐसा कि...'
उन्होंने कहा, अहंकार से तीनों गए धन वैभव और वंश. यकीन नहीं तो देख लो, रावण, कौरव, कंस. एलजी और केंद्र तमाशबीन ना बनें, अहंकार छोड़ें. काम करो कुछ ऐसा कि लोग तुम्हारे लौटने का इंतजार करें. ऐसा ना करो कि लोग तुम्हारे मिटने का इंतजार करें.
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी सिंह ने जल बोर्ड को फंड ना मिलने के सवाल पर पक्ष रखा. उन्होंने कहा, यह मुद्दा सभी विधायक बार-बार उठा रहे हैं. जल बोर्ड के पास काम करने का कोई भी पैसा नहीं है. जब विधानसभा ने पैसा दिया है तो जनता के काम करने के लिए पैसे क्यों नहीं है. जनता के पैसे इसलिए नहीं हैं इस सरकार के अफसर बार-बार फाइल्स पर ऑब्जेक्शन लगाते हैं. फाइल अफसरों के चक्कर काटती रहती हैं कोई भी काम पूरा नहीं होता. पैसे पास नहीं होता. जो यह ऑर्डिनेंस केंद्र सरकार लेकर आई है- अफसरों को पता है कि उनकी कोई भी जवाबदेही सरकार के प्रति नहीं है.
मणिपुर के 150 छात्रों ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में लिया एडमिशन: केजरीवाल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










