
'मेरा बैग खाली था, तावड़े के बैग में तो पैसा मिला...', होटल में कैश कांड के आरोपों पर उद्धव ने BJP को घेरा
AajTak
बीवीए ने आरोप लगाया है कि तावड़े के पास मौजूद बैग में एक डायरी थी जिसमें 15 करोड़ रुपये के बंटवारे का जिक्र था. वसई-विरार से बीवीए विधायक हितेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि विनोद तावड़े मतदाताओं में पैसे बांटने के लिए 5 करोड़ रुपये नकद लेकर होटल पहुंचे थे. इलेक्शन कमीशन ने इन आरोपों का संज्ञान लेते हुए विनोद तावड़े और बीजेपी उम्मीदवार राजन नाइक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
महाराष्ट्र में चुनाव से एक दिन पहले उस वक्त राजनीतिक तनाव बढ़ गया, जब भाजपा महासचिव विनोद तावड़े पर बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी बांटने का आरोप लगाया. बीवीए कार्यकर्ताओं ने विनोद तावड़े का विरार के एक होटल में घेराव किया. बीवीए ने आरोप लगाया है कि तावड़े के पास मौजूद बैग में एक डायरी थी जिसमें 15 करोड़ रुपये के बंटवारे का जिक्र था. वसई-विरार से बीवीए विधायक हितेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि विनोद तावड़े मतदाताओं में पैसे बांटने के लिए 5 करोड़ रुपये नकद लेकर होटल पहुंचे थे.
हालांकि, विनोद तावड़े ने इन आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि मैं होटल में बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने गया था. मुझे उन्हें बताना था कि वोटिंग के बाद ईवीएम कैसे सील की जाती है और अगर कुछ गड़बड़ी लगती है तो चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत कैसे दर्ज करानी होती है. यह बीवीए कार्यकर्ताओं की साजिश है. मैं हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं. चुनाव आयोग और पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच करे सच्चाई सामने आ जाएगी. इस बीच चुनाव आयोग ने नालासोपारा में पैसे बांटने के आरोपों का संज्ञान लेते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े और उम्मीदवार राजन नाइक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
भ्रष्ट और दहशत फैलाने वाली सरकार का अंत हो: उद्धव
अब इस मुद्दे पर विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन के नेताओं ने बीजेपी को घेरा है. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, 'मैं जब मां तुलजा भवानी के दर्शन के लिए जा रहा था, तब मेरे बैग की तलाशी चुनाव आयोग के अधिकारियों ने ली थी. हालांकि, मेरे बैग से उन्हें कुछ नहीं मिला. अब पता चला है कि विनोद तावड़े के बैग से पैसे मिले हैं. कल भी अनिल देशमुख के ऊपर जो हमला हुआ, तो पत्थर कहां से आए इसकी जांच किसे करनी चाहिए थी? इसिलिए मैंने मां तुलजा भवानी से प्रार्थना की है कि इस भ्रष्ट और दहशत फैलाने वाली सरकार को राज्य से खत्म किया जाए.' एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस मुद्दे पर बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए X पर एक पोस्ट में कहा, 'क्या यह वोट जिहाद है या धर्म युद्ध? एक हैं तो सेफ हैं, बटेंगे तो कटेंगे या ना खाऊंगा मगर मैं...'
विनोद तावड़े को बीजेपी वाले ही फंसा रहे: संजय राउत
संजय राउत ने 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे पर चुटकी लेते हुए कहा, 'आज साबित हो गया कि बीजेपी वाले पैसे बाटेंगे तभी जीतेंगे. विनोद तावड़े बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं. महाराष्ट्र के भी बड़े नेता रहे हैं. वह देशभर में चुनाव के समय इस तरह के काम करते रहे हैं. उनके पास बड़ी जिम्मेदारी है, पैसे बांटने का अनुभव है. लेकिन जिस तरह से उन्हें लोगों ने घेर लिया, उससे ये साफ है कि बीजेपी के भीतर सब ठीक नहीं है. बीजेपी के ही कुछ नेताओं ने विनोद तावड़े पर नजर रखी हुई है. क्योंकि समझ नहीं आ रहा कि इतने सालों से ऐसा काम करने वाला नेता कैसे पकड़ा गया. देवेंद्र फडणवीस को बताना चाहिए कि विनोद तावड़े ही क्यों? अगर बीजेपी में नैतिकता होगी तो वह विनोद तावड़े पर एक्शन लेंगे.'

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









