
'मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता...', सुसाइड नोट लिख दिल्ली में बिल्डिंग से कूदी 9वीं कक्षा की छात्रा
AajTak
दिल्ली के सेक्टर-16 में 14 साल की लड़की ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली. वह 9वीं कक्षा की छात्रा थी. पुलिस को उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला है. इसमें लिखा है कि उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता है. इसलिए वह सुसाइड करने जा रही है.
दिल्ली के द्वारका में 14 साल की छात्रा ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी. घटना सेक्टर-16 की है. सोमवार को यहां अल सुबह साढ़े पांच बजे लोगों को किसी भारी चीज के गिरने की आवाज आई तो कुछ लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर आए. देखा खून से लथपथ हालत में एक लड़की नीचे गिरी हुई है.
लड़की के परिवार वाले भी तुरंत बाहर आए. देखा कि उनकी बेटी जमीन पर गिरी हुई है और उसके शरीर से काफी ज्यादा खून बह गया है. परिवार वालों ने उसे अस्पताल ले जाने का सोचा. लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी. तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई.
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. परिवार वालों से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी दूसरे कमरे में थी और वे किसी और कमरे में. जब उन्हें सुबह साढ़े पांच बजे किसी भारी चीज के गिरने की आवाज आई तो वे बाहर आए. देखा कि उनकी बेटी जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई है. परिवार ने बताया कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता कि आखिर उनकी बेटी ने ऐसा क्यों किया?
पुलिस को मृतका के कमरे से मिला सुसाइड नोट पुलिस ने घर की तलाशी ली तो लड़की के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला. उसमें लिखा था कि वह अपनी पढ़ाई को लेकर काफी परेशान है. सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा, ''मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता है. अक्सर सुसाइड करने का ख्याल आता रहता है. इसलिए आज मैं आत्महत्या कर रही हूं.''
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम करवा कर लड़की का शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










