
मेरठ का ये टीला उगलेगा 2 हजार साल पुराना राज, दिल्ली में लगे अशोक स्तंभ से निकल सकता है कनेक्शन
AajTak
मेरठ शहर के बीचों बीच 2000 साल से भी पुराना एक टीला मिला है. एक इतिहासकार के दावे के बाद एएसआई की टीम ने इस कि जांच की और बताया कि ये टीला 2000 साल से भी पुराना है और मौर्य काल से जोड़ा जा सकता है. इतिहासकार संभावना जता रहे हैं कि दिल्ली में जो अशोक स्तंभ मेरठ से लाकर लगाया गया था, वह इसी जगह पर पहले स्थापित हो सकता है.
मेरठ शहर के बीचों बीच 2000 साल से भी पुराना एक टीला मिला है. एक इतिहासकार के दावे के बाद एएसआई की टीम ने इसकी जांच की और बताया कि ये टीला 2000 साल से भी पुराना है और मौर्य काल से जोड़ा जा सकता है. इतिहासकार संभावना जता रहे हैं कि दिल्ली में जो अशोक स्तंभ मेरठ से लाकर लगाया गया था, वह इसी जगह पर पहले स्थापित हो सकता है.
भारतीय पुरातत्व विभाग की टीम ने जब इस स्थान की पड़ताल करनी शुरू की तो उसे मौर्यकालीन सभ्यता के चिह्न नज़र आए. एएसआई के अफसरों का कहना है कि इस टीले की जांच अब वैज्ञानिक विधि से की जाएगी. अफसरों का कहना है कि आबादी के बीचोंबीच स्थित इस टीले को संरक्षित करने के लिए वो ज़िला प्रशासन से भी बात करेगा.
दरअसल, मेरठ शहर में विकासपुरी बिजली घर के पास स्थित एक टीले कि जांच की गई तो ये खुलासा हुआ है जिसके बाद एएसआई की टीम इतनी ख़ुश है कि जैसे उसे कोई खज़ाना मिल गया है. चबूतरे की लंबाई 35 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर और ऊंचाई 2 से 3 मीटर के आसपास है. इसमें जो ईंट लगी है वह 42 सेंटीमीटर लंबाई, 24 से 26 सेंटीमीटर चौड़ाई और 8 सेंटीमीटर मोटाई की है जो कि सम्राट अशोक के राज्यकाल के आसपास की है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










