
मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड, लॉरेंस का करीबी... कौन है गोल्डी बरार जिसकी अमेरिका में मारे जाने की उड़ी अफवाह
AajTak
मूसेवाला की हत्या के बाद गोल्डी कनाडा भाग गया था. इसके बाद वह वहीं से पंजाब में अलग अलग वारदातों को अंजाम देने के लिए साजिश रचता रहा है. गोल्डी की 5 अलग-अलग तस्वीरें पंजाब पुलिस के डोजियर में हैं, तस्वीरें देखने से पता चलता है की हालात के साथ वो अपना हुलिया बदलता रहा है.
Gangster Goldie Barar Case: जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खास गुर्गे गोल्डी बराड़ (Goldie Brar) के अमेरिका में मारे जाने की खबर आई है. दावा किया जा रहा है कि अमेरिका में गोल्डी बराड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हालांकि अमेरिकी पुलिस ने गोल्डी बराड़ की हत्या के दावों को खारिज कर दिया है.
पुलिस का कहना है कि वे इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि जिस शख्स की अमेरिका के कैलिफोर्निया में हत्या की गई है, वह गोल्डी बराड़ नहीं था. अब सवाल ये है कि भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी गोल्डी बराड़ के मारे जाने की अफवाह कैसे फैली? ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये कुख्यात अपराधी या यूं कहें कि आतंकी गोल्डी बराड़ है कौन?
कौन है गोल्डी बराड़? पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाले सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ का जन्म 1994 में हुआ था. गोल्डी के पिता शमशेर सिंह पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर थे. अपराध की दुनिया में गोल्डी की एंट्री उसके चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद हुई. इस हत्या में यूथ कांग्रेस लीडर गुरलाल पहलवान का नाम सामने आया था. इसके बाद गोल्डी ने गुरलाल पहलवान की हत्या करा दी. फिर गोल्डी ने 29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर और कांग्रेस पार्टी के नेता सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा में हत्या करवा दी थी. वह 2021 से कनाडा में रह रहा है और वहां से पंजाब में एक मॉड्यूल के जरिए काम करता है. बराड़ पंजाब के फरीदकोट जिले का मूल निवासी है.
A+ कैटगरी का गैंगस्टर है गोल्डी बराड़ इस हत्याकांड के बाद गोल्डी कनाडा भाग गया. इसके बाद वह वहीं से पंजाब में अलग अलग वारदातों को अंजाम देने के लिए साजिश रचता रहा है. गोल्डी की 5 अलग-अलग तस्वीरें पंजाब पुलिस के डोजियर में हैं, तस्वीरें देखने से पता चलता है की हालात के साथ वो अपना हुलिया बदलता रहा है. गोल्डी A+ कैटगरी का गैंगस्टर है और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है.
लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है गोल्डी बराड़ गोल्डी बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है. लॉरेंस इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद है. ऐसे में गोल्डी कनाडा से बैठकर ही लॉरेंस का गैंग चलाता है. पंजाब के फरीदकोट जिले की एक अदालत ने गुरलाल सिंह की हत्या के मामले में गोल्डी बराड़ के खिलाफ एक गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. 16 से अधिक आपराधिक मामलों में गोल्डी बरार की तलाश है. वह भारत से कनाडा भाग गया था.
गोल्डी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस पिछले दिनों इंटरपोल ने गोल्डी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. गोल्डी बराड़ ने कनाडा में बैठकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी. इस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) से भी पूछताछ की गई थी. गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई दोनों कॉलेज के समय से ही साथ में हैं. गोल्डी पर हत्या, हत्या की कोशिश, आपराधिक साजिश रचने और हथियारों की तस्करी करने का आरोप है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









