
मुश्किल पिच या बल्लेबाज? कोच गंभीर ने बताया कोलकाता टेस्ट की हार का जिम्मेदार कौन
AajTak
ईडन गार्डन्स की पिच को लेकर उठे विवाद पर भारत के कोच गौतम गंभीर ने कहा कि यह वही पिच थी जिसकी टीम को तलाश थी और यह बिल्कुल भी अनप्लेएबल नहीं थी. उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में स्किल से ज्यादा मजबूत डिफेंस की जरूरत होती है.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए ईडन गार्डन्स टेस्ट के बाद पिच को लेकर उठे विवाद पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया है. गंभीर ने साफ किया कि यह विकेट पूरी तरह वैसा ही था जैसा टीम चाहती थी और इस पर बल्लेबाज़ी असंभव नहीं थी.
क्या बोले गौतम गंभीर
गौतम गंभीर ने पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'यही बिल्कुल वो पिच थी जिसकी हमें तलाश थी. क्यूरेटर ने हमारी बहुत मदद की. यह अनप्लेएबल विकेट बिल्कुल नहीं था.' गंभीर ने खिलाड़ियों की मानसिक मजबूती और तकनीक पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी पिचों पर स्किल नहीं बल्कि मानसिक मजबूती सबसे ज्यादा मायने रखती है.
यह भी पढ़ें: IND vs SA Highlights: साइमन हार्मर के आगे भारतीय बल्लेबाजों का सरेंडर... 124 रन भी चेज नहीं कर पाए, साउथ अफ्रीका ने जीता कोलकाता टेस्ट
गंभीर ने कहा, 'इस विकेट पर खेलने के लिए दबाव झेलने की क्षमता चाहिए. मानसिक मजबूती चाहिए. डिफेंस बेहद मजबूत होना चाहिए. टेस्ट मैच में स्किल से ज्यादा मानसिक मजबूती जरूरी होती है.'
उन्होंने आगे कहा कि पिच पर किसी भी तरह की मुश्किलें नहीं थीं और विकेट मुख्य रूप से तेज़ गेंदबाज़ों के खाते में गईं. गंभीर बोले, 'इस विकेट में कोई डेमन्स नहीं थे. अक्षर और बावुमा ने रन बनाए. 40 विकेटों में से ज़्यादातर सीमर ने लिए.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












