
'मुझे रिश्ते का बोझ महसूस होने नहीं देते', तापसी पन्नू ने पहली बार की अपनी शादी और पति के बारे में बात
ABP News
Taapsee Pannu About Husband: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने गुपचुप तरीके से शादी की थी. जिसके बाद अब उन्होंने शादी के बारे में खुलकर बात की है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने उस वक्त सभी को हैरान कर दिया था जब उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचाई. तापसी की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जैसे ही आई लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई. क्योंकि तापसी ने बड़े ही गुपचुप तरीके से शादी की थी. ना उन्होंने किसी को बुलाया और ना ही कोई अपडेट शेयर की थी. अब हाल ही में एक्ट्रेस अपनी शादी के फैसले के बारे में बात की है.
तापसी की शादीशुदा जिंदगीइन दिनों तापसी अपनी फिल्म 'अस्सी' के प्रमोशंस में जुटी हुई हैं. इसी के लिए एक्ट्रेस शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में भी पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की. इस पॉडकास्ट में तापसी पूछा गया कि उन्होंने 'जीजाजी' में क्या देखा. इस सवाल के जवाब में तापसी ने कहा कि, 'जीजाजी ने मुझे कभी भी रिलेशनशिप का बोझ नहीं महसूस करने दिया, मुझे कभी नहीं लगा कि मैं किसी बंधन में हूं'.
A post shared by Van Heusen India (@vanheusenind)













